नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से रविवार सुबह उनके आवास पर मुलाकात करने के बाद बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है।
पढ़ें :- 10 साल में 70 प्रतिशत रेलवे नेटवर्क के विद्युतीकरण का कार्य पूरा किया, ऐतिहासिक उपलब्धि : PM मोदी
मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केन्द्र की सरकार अरविंद केजरीवाल को परेशान कर रही है, अरविंद केजरावाल को सताया जा रहा है। हम उसके खिलाफ केजरीवाल को समर्थन देने आए हैं। अगर दिल्ली में बीजेपी की सरकार होती तो उप राज्यपाल में हिम्मत होती इस प्रकार का काम करने की? दिल्ली में बीजेपी कभी वापसी नहीं करेगी।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के बाद बताया कि हमलोग पूरे दिल से दिल्ली के लोगों और अरविंद केजरीवाल के साथ हैं। केंद्र सरकार संविधान के साथ खिलवाड़ कर रही है।