लखनऊ। लखनऊ में धुंध और कोहरे का असर अब बढ़ने लगा है। गुरुवार आज सुबह लखनऊ का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रात का तापमान करीब 7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने कल से बारिश की संभावना जताई है।
पढ़ें :- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दो दिवसीय मथुरा दौरा, 3 और 4 सितंबर को रहेंगे जिले में
मौसम विभाग ने आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना जताई है। सुबह से चल रही बर्फीली हवाओं के असर से गलन भी बढ़ी है। हालांकि बादलों की वजह से रात के तापमान में कुछ बढ़ोतरी हुई है। आज दिन में मौसम साफ होने की संभावना है। धूप भी निकलेगी।
27 दिसंबर से लखनऊ में होगी बारिश
वही मौसम विभाग में 27 दिसंबर से लखनऊ में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि 27 दिसंबर को एक से दो बार लखनऊ सहित इसके आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना है।
28 दिसंबर को भी ऐसी स्थिति बनी रहेगी। हालांकि इस दौरान बादलों की गरज चमक भी देखने को मिलेगी। 25 और 26 दिसंबर को लखनऊ का मौसम सामान्य रहने की संभावना है। इस दौरान सुबह और शाम के समय हल्की धुंध और कोहरे का असर देखा जाएगा। दिन में मौसम साफ रहेगा।
पढ़ें :- कृष्ण जन्माष्टमी पर दो दिन के दौरे पर मथुरा आयेंगे सीएम योगी, करोड़ों परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
अधिकतम तापमान में गिरावट
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से लखनऊ सहित इसके आसपास के इलाकों में बूंदाबांदी हुई है। इसके चलते अधिकतम तापमान में पिछले दिनों की तुलना में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, अभी तीन दिनों तक यही स्थिति बनी रहेगी, जबकि 29 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में भी गिरावट शुरू हो जाएगी।