Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Punjab News: CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में बलबीर सिंह बनाए गए कैबिनेट मंत्री

Punjab News: CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में बलबीर सिंह बनाए गए कैबिनेट मंत्री

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Chandigarh News: पंजाब के CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में मंत्री फौजा सिंह सरारी के इस्तीफे के बाद 66 वर्षीय विधायक डॉ. बलबीर सिंह को शनिवार की शाम को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई,भ्रष्टाचार के आरोप के बाद मंत्री फौजा सिंह सरारी ने शनियर को ही भगवंत मान कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था.जिसके बाद से ही बलवीर सिंह को उनकी जगह मंत्री बनाए जाने की संभावना जताई जा रही थी.

पढ़ें :- राजस्थान के बाद पश्चिम बंगाल में सीएम भजनलाल शर्मा का जादु, रोड शो में उत्साहित दिखी जनसभा

दरअसल इस महीने की शुरुआत में, फौजा सिंह सरारी और उनके एक करीबी सहयोगी के बीच कथित बातचीत का एक ऑडियो क्लिप सामने आया था. इस ऑडियो क्लिप में सरारी कथित रूप से कुछ खाद्यान्न परिवहन ठेकेदारों से ‘पैसे वसूलने’ के लिए अधिकारियों के जरिये ‘फंसाने’ के तरीकों को लेकर बात कर रहे थे.सरारी ने हालांकि इन आरोपों को सिरे से खारिज किया था, लेकिन विपक्ष उन पर लगातार हमलवार था और सरारी के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग कर रहा था.

ऐसे में सरारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया.इसके बाद शनिवार शाम चंडीगढ़ स्थित राजभवन में बेहद सादे से समारोह में बलबीर सिंह को भगवंत मान मंत्रिमंडल में बतौर कैबिनेट मंत्री शपथ दिलाई गई. बलबीर सिंह ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मोहित मोहिंद्रा को 53,474 मतों से हराया था. उन्हें पार्टी आलाकमान और पंजाब नेतृत्व, खासकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का करीबी माना जाता है. वैसे सरारी की जगह मंत्री बनाए गए बलबीर सिंह भी विवादों में घिरे रहे हैं.

Advertisement