1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वृन्दावन में BJP विधायक और DSP में तीखी बहस, वर्दी उतरवाने की धमकी का वीडियो वायरल

वृन्दावन में BJP विधायक और DSP में तीखी बहस, वर्दी उतरवाने की धमकी का वीडियो वायरल

वृंदावन। हरियाली तीज पर्व के दौरान वृंदावन में वीआईपी हनक और ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी के बीच तीखी नोकझोंक का मामला सामने आया है।✍️Mohammad Farooq

By HO BUREAU 

Updated Date

वृंदावन। हरियाली तीज पर्व के दौरान वृंदावन में वीआईपी हनक और ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी के बीच तीखी नोकझोंक का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अलीगढ़ की कोल सीट से भाजपा विधायक अनिल पाराशर और ड्यूटी पर तैनात डीएसपी अमित पाठक के बीच तीखी बहस हो रही है।

पढ़ें :- वायु सेना बैंड की देशभक्तिमयी धुनों से रोशन हुआ प्रयागराज, लोकप्रिय वाद्य संगीत की प्रस्तुतियां रहीं शामिल 

पुलिस ने यातायात व्यवस्था को किया था सख्त

वृन्दावन में हरियाली तीज पर उमड़ी लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सख्त किया था। सौ शैया तिराहे पर तैनात डीएसपी अमित पाठक ने विधायक अनिल पाराशर के काफिले की गाड़ियों को रोककर एंट्री मैसेज के संबंध में जानकारी मांगी। इस पूछताछ से नाराज होकर विधायक पुलिस क्षेत्राधिकारी पर भड़क गए।

यह भी पढ़ें : अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी समेत इन नेताओं ने किया नमन

वायरल वीडियो के अनुसार, विधायक ने सत्ता की हनक दिखाते हुए कर्तव्य पर तैनात डीएसपी के साथ कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इस दौरान उन्होंने डीएसपी को उनकी हैसियत याद दिलाने और वर्दी उतरवाने तक की धमकी दे डाली।

एक तरफ जहां आम श्रद्धालुओं को भीड़ नियंत्रण के चलते कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ सुरक्षा व्यवस्था में जुटे जिम्मेदार पुलिस अधिकारी के साथ जनप्रतिनिधि की इस बदसलूकी की सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना हो रही है।

पढ़ें :- अटल जी ने देश में राजनीतिक स्थिरता, राष्ट्रीय समन्वय और सुशासन की मजबूत नींव रखी : CM योगी

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।

✍️Mohammad Farooq

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com