1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखीमपुर खीरी में खेत में बोरी में बंद मिले बच्चे, अपहरण से हड़कंप

लखीमपुर खीरी में खेत में बोरी में बंद मिले बच्चे, अपहरण से हड़कंप

यूपी के लखीमपुर खीरी जिले के उचौलिया थाना क्षेत्र में दो बच्चों के अपहरण से हड़कंप मच गया। अपहरणकर्ता बच्चों को बोरी में बंद कर ले गए।  अपहरण होने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया।

By Rakesh 

Updated Date

लखीमपुर खीरी। यूपी के लखीमपुर खीरी जिले के उचौलिया थाना क्षेत्र में दो बच्चों के अपहरण से हड़कंप मच गया। अपहरणकर्ता बच्चों को बोरी में बंद कर ले गए।  अपहरण होने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया।

पढ़ें :- UGC समानता विनियम 2026: विवाद, विरोध और बहस

पुलिस और ग्रामीणों की मदद से बच्चों की तलाश की जा रही थी। तभी जानकारी मिली कि गन्ने के खेत से रोने की आवाज आ रही है। मौके पर पुलिस पहुंची तो देखा कि दोनों बच्चे बोरी में बंद थे।

बोरी खोल कर ग्रामीणों ने बच्चों को बरामद किया। दोनों बच्चों के मुंह पर टेप लगा था और दोनों पैर बांध दिए गए थे। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अपहरणकर्ताओं से पुलिस पूछताछ कर रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com