Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ‘समानता और विविधता दोनों के प्रति प्रतिबद्ध…’, UCC पर चिराग पासवान का बयान

‘समानता और विविधता दोनों के प्रति प्रतिबद्ध…’, UCC पर चिराग पासवान का बयान

By HO BUREAU 

Updated Date

'समानता और विविधता दोनों के प्रति प्रतिबद्ध...', UCC पर चिराग पासवान का बयान

UCC Statement : यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है। इसी क्रम में चिराग पासवान ने सोमवार को एक्स पर पोस्ट कर कहा कि भारत का सामाजिक ताना-बाना विविधतापूर्ण है। हर वर्ग की अपनी नागरिक परंपराएं और रीति-रिवाज हैं।

पढ़ें :- दुबई भागने की फिराक में था गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी, कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि संविधान ने स्वयं इसे स्वीकार किया है। पांचवीं-छठी अनुसूची, अनुच्छेद 371A व 371G, और अब तक की हर संहिता में अनुसूचित जनजातियों को दी गई छूट इसका प्रमाण है। ‘मेरी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) समानता और विविधता दोनों के प्रति प्रतिबद्ध है। प्रारूप सार्वजनिक हो, सभी हितधारकों के हितों का अवलोकन हो, व्यापक विचार-विमर्श हो।’

UCC पर अमित शाह का बयान

अमित शाह मुंबई में सेवा संकल्प अभियान को लेकर मीडिया को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने UCC को लेकर बयान दिया था। गृह मंत्री ने कहा था कि तीन तलाक को समाप्त करके मुस्लिम महिलाओं को समान अधिकार दिए गए हैं। ‘हमने कई राज्यों में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू की है। हम इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि साल 2029 के पहले भाजपा – NDA शासित सभी 21 प्रदेशों में समान नागरिक संहिता लागू करने में सफल होंगे।’

गृह मंत्री के बयान पर ओवैसी का हमला

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी और आरएसएस गैर-हिंदुओं पर हिंदू कानून थोपने की कोशिश कर रहे हैं। सबसे पहले यह समझना होगा कि BJP समानता के लिए UCC नहीं ला रही है। उन्होंने अपने राज्यों और सरकारी स्तर पर UCC सिर्फ भारत के 18 करोड़ मुसलमानों को निशाना बनाने के लिए लागू किया है। ऐसा करके BJP और अमित शाह भारतीय संविधान के अनुच्छेद 25 (धार्मिक स्वतंत्रता), 14 (समानता का अधिकार), 26 और 29 का उल्लंघन कर रहे हैं।’

Avinay Mishra

पढ़ें :- भारत में खुदरा महंगाई अगस्त में बढ़कर 4.82 प्रतिशत पर पहुंची, सोना-चांदी और खाद्य कीमतों ने बढ़ाया दबाव

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

Advertisement