UP News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सड़क सुरक्षा और बेहतर कनेक्टिविटी के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए बांदा जिले में सड़कों में काम किया जा रहा है।✍️Sandeep
Updated Date
UP News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सड़क सुरक्षा और बेहतर कनेक्टिविटी के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए बांदा जिले में सड़कों में काम किया जा रहा है। योगी सरकार के निर्देशों के क्रम में लोक निर्माण विभाग ने जिले की ग्रामीण सड़कों और प्रमुख मार्गों की सूरत बदलने का काम तेज कर दिया है। इसी कड़ी में नरैनी-कालिंजर राज्यमार्ग के समस्त जंक्शनों (चौराहों और मोड़ों) के सुधार और सुदृढ़ीकरण का कार्य विधिवत रूप से शुरू हो गया है।
इस परियोजना पर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा 1 करोड़ 51 लाख रुपये की लागत लगाई जा रही है। इस बजट से राज्यमार्ग के सभी प्रमुख जंक्शनों को आधुनिक और सुरक्षित बनाया जाएगा। जिससे दुर्घटनाओं में कमी आएगी। विभाग का दावा है कि इस कार्य को पूरी गुणवत्ता के साथ और तय समय सीमा के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। अधिकारियों को शासन से सख्त निर्देश दिए गए हैं कि निर्माण कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस विकास कार्य से बांदा के ग्रामीण क्षेत्रों को सीधा फायदा पहुंचने वाला है। गड्ढा मुक्त और हाईटेक सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों का सफर न सिर्फ सुगम होगा बल्कि समय की भी भारी बचत होगी। कालिंजर जैसे ऐतिहासिक और पर्यटन स्थल को जोड़ने वाले इस राज्यमार्ग के सुधरने से क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि योगी सरकार के इस कदम से अब राह आसान हो जाएगी और सड़कों का यह कायाकल्प क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
✍️Sandeep
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।