1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. CJP Delhi Protest : हिरासत में 1500 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, BJP बोली – ‘फ्लॉप शो पूरी तरह से ध्वस्त’

CJP Delhi Protest : हिरासत में 1500 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, BJP बोली – ‘फ्लॉप शो पूरी तरह से ध्वस्त’

CJP Delhi Protest : दिल्ली में चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट को लेकर बीजेपी ने शनिवार को कहा कि भारत शांत है। भारत सुशासन एक साथ चल रहा है।✍️Avinay Mishra

By HO BUREAU 

Updated Date

CJP Delhi Protest : दिल्ली में चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट को लेकर बीजेपी ने शनिवार को कहा कि भारत शांत है। भारत सुशासन एक साथ चल रहा है। दिल्ली के एक कोने में अराजक तत्व अराजकता कर रहे हैं।

पढ़ें :- अमेरिका में तूफान इसायस का कहर, फ्लोरिडा और अलबामा के 7 लाख घरों की बिजली गुल

संबित पात्रा ने कहा कि भारत की कहानी जंतर-मंतर की कहानी नहीं है। जंतर-मंतर में जो हो रहा है, टीवी में जो दिख रहा है, सोशल मीडिया पर जंतर-मंतर को दिखाया जा रहा है, वो भारत कहानी नहीं है। आज अराजक तत्वों का फ्लॉप शो हम देख रहे हैं। फ्लॉप शो पूरी तरह से ध्वस्त था। यह कोशिश थी की भारत को बंधक बनाया जाए. राजधानी को बंधक बनाया जाए। कोशिश थी कि यहां आगजनी हो। कोशिश थी की यहां मार पिटाई हो। कोशिश यहां सड़कों पर लड़ाई हो। मगर आज भीड़ तंत्र पर लोकतंत्र की जीत हुई है।

उन्होंने कहा कि आज दिल्ली में जिस प्रकार लोकतंत्र ने प्रदर्शन किया है, जिस प्रकार से सारा विषय कंट्रोल में है तो यही कहूंगा कि अराजकतावादियों का फ्लॉप शो नहीं चलेगा। एक कालखंड में किस प्रकार से भारत में स्तिथियों को बिगाड़ा जाए उसके लिए प्रयास चल रहा है। इसके पीछे की नियत को भी समझना चाहिए। अराजकवादियों के अंदर भी अराजकता है। किसको यह क्रेडिट मिले तो आम आदमी और कांग्रेस में गुत्थम गुत्थी चल रही है। आम आदमी पार्टी कह रही है कि लोकतंत्र बचाने का ठेका क्या सिर्फ कांग्रेस पार्टी ने ले रखा है। ठेका तो हमने भी ले रखा है तो हमारी तारीख अलग होगी।

CJP ने दिल्ली में जंतर – मंतर पर प्रोटेस्ट का ऐलान किया था। इसी को देखते हुए सरकार ने कल से ही तैयारी शुरू कर दी थी। एक तरफ 45 से ज्यादा मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया। दूसरी तरफ दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें बंद कर दी गईं। जैसे – तैसे कुछ प्रदर्शनकारी दिल्ली पहुंचने में सफल हुए। दिल्ली पुलिस ने उन प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया। अब तक 1500 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास को हिरासत में ले चुकी है। जंतर – मंतर के आस – पास के इलाके में दिल्ली पुलिस की सख्ती दिखी जा रही है। दिल्ली में 25,000 से ज्यादा जवान तैनात हैं।

✍️Avinay Mishra

पढ़ें :- Navratri : गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये 5 गाने, सुनते ही थिरकने लगेंगे पैर

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com