1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. हिमाचल प्रदेशः सिरमौर में बादला फटा, मकान ढहा, पांच दबे

हिमाचल प्रदेशः सिरमौर में बादला फटा, मकान ढहा, पांच दबे

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में बादल फटने से आए सैलाब में एक मकान ढह गया। जिससे एक ही परिवार के पांच लोग दब गए। बादल फटने की यह घटना जिले के पोंटा साहिब क्षेत्र में हुई।

By Rakesh 

Updated Date

शिमला। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में बादल फटने से आए सैलाब में एक मकान ढह गया। जिससे एक ही परिवार के पांच लोग दब गए। बादल फटने की यह घटना जिले के पोंटा साहिब क्षेत्र में हुई।

पढ़ें :- 48 साल का ‘सत्ता का पता’ खाली करने का नोटिस! कांग्रेस को 28 मार्च तक अकबर रोड ऑफिस छोड़ने का आदेश

बादल फटने से मलागी दादियात गांव के कई घरों में पानी घुस गया और इनमें से ही एक घर अचानक ढह गया।  मकान के मलबे में एक की परिवार के पांच लोगों के दबे होने की आशंका है। लोक निर्माण विभाग में काम करने वाले कुलदीप सिंह का मकान ढह गया।

अधिकारियों ने बताया कि मलबे में कुलदीप सिंह, उनकी पत्नी जीतो देवी समेत पांच लोगों के फंसे होने की आशंका है। बचाव अभियान जारी है। बादल फटने से पोंटा को शल्लाई से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-707 का एक हिस्सा अवरुद्ध हो गया। जिसके कारण प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को प्रभावित गांव तक पहुंचने में मुश्किलें आ रही हैं।

अधिकारियों ने बताया कि राजबन और सतौन के बीच भी सड़क अवरुद्ध हो गई है और गिरि नदी का जलस्तर बढ़ गया है। बचाव अभियान के लिए प्रशासन ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) से मदद मांगी है। स्थानीय मौसम कार्यालय ने गुरुवार और रविवार के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही 15 अगस्त तक क्षेत्र में बारिश की संभावना जताई है।

पढ़ें :- 1 अप्रैल से बदल जाएगी आपकी ज़िंदगी? टैक्स से लेकर दिल्ली के ‘ग्रीन प्लान’ तक- क्या नया ला रही है सरकार 2026 में!
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com