मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

हाथरस मामले में CM ने SIT जांच का संज्ञान लिया, SDM सही CO सिकंदराराऊ निलंबित

up bureau

उत्तर प्रदेश के हाथरस में बीते 2 जुलाई को नायारण साकार हरि के सत्संग में मची भगदड़ की जांच करने वाली एसआईटी ने शासन को अपनी जांच रिपोर्ट सौंप दी।

हाथरस मामले में CM ने SIT जांच का संज्ञान लिया, SDM सही CO सिकंदराराऊ निलंबित
हाथरस मामले में CM ने SIT जांच का संज्ञान लिया, SDM सही CO सिकंदराराऊ निलंबित
शेयर करें

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस में बीते 2 जुलाई को नायारण साकार हरि के सत्संग में मची भगदड़ की जांच करने वाली एसआईटी ने शासन को अपनी जांच रिपोर्ट सौंप दी। हाथरस मामले में सीएम ने SIT जांच का संज्ञान लिया है।

एक्शन लेते हुए इस मामले में SDM रविंद्र कुमार,CO सिकंदराराऊ आनंद कुमार निलंबित किया गया है। तहसीलदार सुशील कुमार को भी निलंबित किया गया है। SHO सिकंदराराऊ आशीष कुमार को निलंबित किया गया है।

इस मामले में जांच रिपोर्ट के आधार पर कड़ा एक्शन लिया गया है। पोरा चौकी इंचार्ज बृजेश पांडे को निलंबित किया गया है। ADG आगरा,कमिश्नर अलीगढ़ की जांच रिपोर्ट पर कार्रवाई की है। आयोजन स्थल का बिना मुआयना किए अनुमति देने का आरोप है। रिपोर्ट में आयोजकों को घटना के लिए जिम्मेदार माना गया है। SIT टीम ने 125 लोगों के बयान के आधार पर रिपोर्ट तैयार की है।

SIT ने इस मामले में शासन को रिपोर्ट तो सौंप दी है. पर सवाल अभी भी यहीं है कि जिस नारायण बाबा के लिए लोगों की भीड़ जुटी थी. जिस बाबा की एक झलक देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा,उनके चरणों की धूल लेने के लिए लोगों के आस-पास कुछ भी नहीं देखा,आखिर ऐसे बाबाओं के खिलाफ कोई एक्शन लिया जाएगा??.

 

शेयर करें