Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भ्रष्टाचार पर सीएम योगी सख्त, रिश्वत लेने के आरोपी CO को डिमोट कर बनाया सिपाही

भ्रष्टाचार पर सीएम योगी सख्त, रिश्वत लेने के आरोपी CO को डिमोट कर बनाया सिपाही

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

भ्रष्‍टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति के तहत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने बड़ा प्रहार किया है और भ्रष्टाचार में लिप्त सीओ (Circle Officer) को सिपाही के पद पर डिमोट कर दिया है. सीएम योगी ने रिश्वत लेने के आरोप में क्षेत्राधिकारी (Circle Officer) को सिपाही (Constable) बनाने का निर्देश दिया है.

पढ़ें :- धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल, अखिलेश यादव बोले- चुनाव की तारीख घोषित होते ही हार जाएगी भाजपा

रामपुर में रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ा गया

रामपुर के तत्कालीन क्षेत्राधिकारी राम किशोर शर्मा को रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ा गया था. राम किशोर शर्मा साल 2021 में रामपुर ने तैनात थे, जहां पर रिश्वत के मामले में प्रशासनिक आधार पर तबादला हुआ और जांच में दोषी पाए गए. मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने उन्हें सीओ (Circle Officer) को पद से हटा दिया था और मामले की जांच के आदेश दिए थे. इस समय वो जालौन पीटीसी में तैनात हैं.

भ्रष्टाचार पर CM योगी का बड़ा प्रहार

अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने इस मामले में बड़ा एक्शन लिया है और सीएम योगी ने रामपुर के तत्कालीन क्षेत्राधिकारी राम किशोर शर्मा (Circle Officer Ram Kishor Sharma) को सिपाही (Constable) बनाने का निर्देश दिया है. उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय ने राम किशोर शर्मा को डिमोट किए जाने की जानकारी ट्वीट कर दी.

पढ़ें :- 'Cyclone Arnab' को लेकर UP में अलर्ट, 28 से 31 अक्टूबर तक बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान

भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने की बात कहते आए हैं. अब रामपुर के तत्कालीन क्षेत्राधिकारी (Circle Officer) राम किशोर शर्मा के खिलाफ एक्शन को एक मिसाल के रूप में देखा जा रहा है.

पढ़ें :- कभी यूपी में निवेश से कतराते थे उद्योगपति, आज 50 लाख करोड़ के प्रस्ताव : CM योगी
Advertisement