1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. महंगाई की मार : कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 250 रुपये हुआ महंगा

महंगाई की मार : कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 250 रुपये हुआ महंगा

19 किलोग्राम का सिलेंडर अब मिलेगा 2253 रुपये का

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 01 अप्रैल (हि.स.)। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 250 रुपये का इजाफा किया है। अब यह सिलेंडर राजधानी दिल्ली में 2253 रुपये में मिलेगा। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

पढ़ें :- 48 साल का ‘सत्ता का पता’ खाली करने का नोटिस! कांग्रेस को 28 मार्च तक अकबर रोड ऑफिस छोड़ने का आदेश

इस बढ़ोतरी के साथ कोलकाता में यह सिलेंडर 2,351 रुपये, मुंबई में 2,205 रुपये और चेन्नई में 2,406 रुपये में मिलेगा। इससे पहले 22 मार्च को घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये इजाफा किया गया था। इस समय राजधानी दिल्ली में यह 949.50 रुपये, कोलकाता में 976 रुपये, मुंबई में 949.50 रुपये और चेन्नई में 965.50 रुपये में मिल रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com