Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. छत्तीसगढ़
  3. छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव शहर के कांग्रेस कमेटी सचिव पर दुष्कर्म का आरोप ,गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव शहर के कांग्रेस कमेटी सचिव पर दुष्कर्म का आरोप ,गिरफ्तार

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

राजनांदगांव : चिखली चौकी क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले शहर कांग्रेस कमेटी के सचिव पर दुष्कर्म का आरोप एक विवाहिता ने लगाया है । जिस पर त्वरित कार्यवाही करते है चिखली पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला सामने आने के बाद आरोपित ने पीड़िता के पति को भी जान से मारने की धमकी दी है।

पढ़ें :- सीएम ने कहा - द कश्मीर फाइल्स' फिल्म में पूरा सच नहीं दिखाया गया 

शहर कांग्रेस कमेटी के सचिव और दिग्विजय कॉलेज जनभागीदारी के सदस्य विकास गजभिये के खिलाफ चिखली थाना चौकी में एक विवाहिता महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उक्त व्यक्ति द्वारा उनके साथ दुष्कर्म किया है। जिस पर चिखली पुलिस की टीम ने जांच की और दुष्कर्म का मामला दर्ज किया।

आरोपित विकास गजभिये लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़ा हुआ है और कई बड़े नेताओं के संपर्क में भी रहा है। इसलिए मामला सामने आने के बाद राजनीतिक दबाव भी बनाया जा रहा था। लेकिन पुलिस ने निष्पक्ष कार्यवाही करते हुए अंततः कांग्रेस नेता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

महिला ने कांग्रेस नेता पर उसके पति को भी जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उसका कहना था कि विकास ने उसके पति को भी जान से मारने की धमकी दी है और कहा है कि यदि किसी से इस घटनाक्रम के बारे में कुछ बताओगे को तुमको पीटा भी जाएगा। जिसके चलते वह परेशान है और अब उसने शिकायत की है।

विकास गजभिये लंबे समय से कांग्रेस से जुड़ा रहा है। विकास वर्तमान में शहर कांग्रेस कमेटी का का सचिव भी है। साध ही शहर के दिग्विजय कॉलेज में जनभागीदारी समिति का सदस्य भी है। ये समिति कॉलेज के विकास के लिए काम करती है।

इस केस में चिखली चौकी प्रभारी शक्ति सिंह का कहना है कि शुक्रवार को महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित के खिलाफ धारा 376 के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement