Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. राहुल गांधी ने कहा – झारखंड के डीएनए में कांग्रेस की विचारधारा

राहुल गांधी ने कहा – झारखंड के डीएनए में कांग्रेस की विचारधारा

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Rahul Gandhi's 'lynching' statement heats up politics, BJP retaliates

गिरिडीह : कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने कहा कि झारखंड भारत के गुलदस्ते का वह फूल है, जिसकी संस्कृति अनोखी और अत्यंत खूबसूरत है। उन्होंने कहा कि झारखंड की संस्कृति और डीएनए में परम्परागत कांग्रेस पार्टी की विचारधारा समाहित है। इसकी रक्षा करना कांग्रेस जनों की जिम्मेदारी है। राहुल गांधी मंगलवार को गिरिडीह के मधुबन में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के तीन दिवसीय कार्यकर्ता चिंतन शिविर को वर्चुअल संबोधित कर रहे थे।

पढ़ें :- झारखंड का राजनीतिक महाभारत : हेमन्त की हिम्मत , भाजपा का हमला , ED की दबिश [ इंडिया वाँयस विश्लेषण ]

उन्होंने कहा कि झारखंड में हमारी पार्टी के सहयोग से सरकार चल रही है। स्वाभाविक है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का ध्यान रखा जाना चाहिए। सरकार में कांग्रेस के चार मंत्री हैं, वे भी कार्यकर्ताओं की भावना का सम्मान करें। गांधी ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस के तीन दिनी चिंतन शिविर की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस का पार्टी संगठन को मजबूत करने की दिशा में यह अच्छा कदम है।

संघ परिवार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड में नागपुर की धारा को रोकने का काम कांग्रेस कार्यकर्ता करें। क्योंकि, झारखंड हम सभी का है, जहां समान विचारधारा चलनी चाहिये। साथ ही पंचायत चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं को सक्रिय होने का आह्वान किया।

Advertisement