1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Gujarat : कांग्रेस नेता भरत सिंह सोलंकी को पत्नी ने दूसरी महिला के साथ पकड़ा, वीडियो हुआ वायरल

Gujarat : कांग्रेस नेता भरत सिंह सोलंकी को पत्नी ने दूसरी महिला के साथ पकड़ा, वीडियो हुआ वायरल

गुजरात के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रहे भरतसिंह सोलंकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सोलंकी की पत्नी ने उन्हें किसी अन्य महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ती हुई दिखाई गई हैं।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 3 जून 2022। गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रहे भरतसिंह सोलंकी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सोलंकी को उनकी पत्नी रेशमा पटेल ने किसी अन्य महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया है। बता दें कि भरतसिंह सोलंकी पूर्व मुख्यमंत्री माधवसिंह सोलंकी के बेटे हैं। जानकारी के मुताबिक रेशमा पटेल को कहीं से सूचना मिली कि उनके पति भरतसिंह सोलंकी किसी महिला के साथ कमरे में हैं। इस बीच रेशमा पटेल अपने कुछ करीबियों के साथ मौके पर पहुंची और उन्होंने पति को अन्य महिला के साथ पकड़ लिया। भरतसिंह सोलंकी व उनकी पत्नी के बीच कानूनी विवाद भी चल रहा है।

पढ़ें :- 'रामभक्तों पर गोली चलाने वाले आज आस्था की दुहाई दे रहे' : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

रेशमा पटेल लड़की को डांटती हुई दिखीं 

जानकारी के अनुसार रेशमा ने भरत सिंह को पहले एक महिला के साथ देखा था। इसके बाद वह मामले की सच्चाई जानने के लिए आणंद के आश्रय बंगलो में पहुंच गई। जैसी ही पत्नी रेशमा पटेल ने दरवाजा खटखटाया भरत सिंह उन्हें देख दंग रह गए। इसके बाद धक्का मुक्की करते हुए रेशमा पटेल अंदर पहुंची, वहां पर एक महिला मौजूद थी। इसके बाद रेशमा अपने पति और महिला को डांटते हुए नजर आ रही हैं। रेशमा ने गुजराती में लड़की से कहा कि ये तुम्हारी पिता की उम्र के हैं, तुम्हें शर्म करनी चाहिए।

भरतसिंह देना चाहते हैं तलाक, जबकि रेशमा नहीं देना चाहती तलाक

जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता भरतसिंह अपनी पत्नी रेशमा से तलाक लेना चाहते हैं। लेकिन रेशमा पटेल का कहना है कि वह तलाक नहीं देगी। इसी विवाद के बीच नेता की पत्नी को सूचना मिली थी कि उनके पति किसी महिला के साथ हैं। इसके बाद जो हुआ उसका वीडियो सोशल मीडिया पर सबके सामने हैं।

पढ़ें :- पश्चिम बंगाल में BJP vs TMC: क्या पूरा होगा जनसंघ का सपना या कायम रहेगा ममता का किला?

नेता की पत्नी ने कहा कि वह अपने पति के कार्यों की शिकायत कांग्रेस आलाकमान से भी कर चुकी हैं, लेकिन आलाकामन की ओर से कुछ कार्रवाई नहीं की गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि उनके पति की वजह से कांग्रेस पार्टी को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। फिलहाल इस मामले पर कांग्रेस के नेताओं की ओर से कुछ बयान नहीं आया है।

पढ़ें :- Noida Salary Protest: महंगाई से परेशान कर्मचारियों का विरोध तेज

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com