1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कोरोना के नए मामले थोड़े और घटे, 24 घंटे में 44 हजार नए मरीज

कोरोना के नए मामले थोड़े और घटे, 24 घंटे में 44 हजार नए मरीज

इस अवधि में 684 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में पिछले 24 घंटे के दौरान थोड़ी और कमी दर्ज की गई है। रविवार सुबह तक कोरोना के 44 हजार, 877 नए मरीज मिले। इस बीच कोरोना को मात देने वालों की संख्या एक लाख, 17 हजार, 591 रही। हालांकि, इस अवधि में 684 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई।

पढ़ें :- इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026: विश्व का सबसे बड़ा कृत्रिम बुद्धिमत्ता सम्मेलन

रविवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या चार करोड़, 15 लाख , 85 हजार, 711 है। इस दौरान रिकवरी रेट में सुधार के साथ यह बढ़कर 97.55 प्रतिशत हो गया है। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 05 लाख, 37 हजार 045 तक पहुंच गयी है। दैनिक संक्रमण दर 3.17 प्रतिशत है।

आईसीएमआर के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 14 लाख, 15 हजार से ज्यादा टेस्ट किए गए। अबतक कुल 75 करोड़, 07 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com