1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कोरोना के नए मामले थोड़े बढ़े , 24 घंटे में 71 हजार नए मरीज

कोरोना के नए मामले थोड़े बढ़े , 24 घंटे में 71 हजार नए मरीज

इस अवधि में 1217 संक्रमितों की मौत हो गई।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली : देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में पिछले 24 घंटे के दौरान थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बुधवार सुबह तक कोरोना के 71 हजार 365 नए मरीज मिले। इस बीच कोरोना को मात देने वालों की संख्या एक लाख, 72 हजार, 211 रही। हालांकि, इस अवधि में 1217 संक्रमितों की मौत हो गई।

पढ़ें :- इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026: विश्व का सबसे बड़ा कृत्रिम बुद्धिमत्ता सम्मेलन

बुधवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या चार करोड़, 10 लाख , 12 हजार, 869 है। इस दौरान रिकवरी रेट में सुधार के साथ यह बढ़कर 96.70 प्रतिशत हो गया है। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 08 लाख, 92 हजार 823 तक पहुंच गयी है। दैनिक संक्रमण दर 4.54 प्रतिशत है।

आईसीएमआर के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 15 लाख, 71 हजार से ज्यादा टेस्ट किए गए। अबतक कुल 74 करोड़, 46 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com