1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कोरोना के नए मामले घटे, 24 घंटे में 83 हजार नए मरीज

कोरोना के नए मामले घटे, 24 घंटे में 83 हजार नए मरीज

इस बीच कोरोना को मात देने वालों की संख्या एक लाख, 99 हजार, 054 रही।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली : देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में थोड़ी और कमी आई है। सोमवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में कोरोना के 83 हजार 876 नए मरीज मिले। इस बीच कोरोना को मात देने वालों की संख्या एक लाख, 99 हजार, 054 रही। हालांकि, इस अवधि में 895 संक्रमितों की मौत हो गई।

पढ़ें :- 48 साल का ‘सत्ता का पता’ खाली करने का नोटिस! कांग्रेस को 28 मार्च तक अकबर रोड ऑफिस छोड़ने का आदेश

सोमवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या चार करोड़, 06 लाख , 60 हजार, 202 है। इस दौरान रिकवरी रेट में सुधार के साथ यह बढ़कर 96.19 प्रतिशत हो गया है। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 11 लाख, 08 हजार 938 तक पहुंच गयी है। दैनिक संक्रमण दर 7.25 प्रतिशत है। आईसीएमआर के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 11 लाख, 56 हजार से ज्यादा टेस्ट किए गए। अबतक कुल 74 करोड़, 15 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com