Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. श्रद्धा वालकर हत्याकांड मामले में कोर्ट ने आफताब को 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

श्रद्धा वालकर हत्याकांड मामले में कोर्ट ने आफताब को 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Shraddha Walker case: श्रद्धा वालकर हत्याकांड मामले(Shraddha Walker case) में कोर्ट ने आरोपी आफताब को 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आफताब को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की मदद से कोर्ट के सामने पेश किया गया. अम्बेडकर हॉस्पिटल से ही उसकी पेशी हुई. दिल्ली पुलिस की टीम सुबह 10 बजे आफताब को लेकर रोहिणी के अंबेडकर हॉस्पिटल पहुंची थी. वहां उसका मेडिकल करवाया गया.

पढ़ें :- CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके को मिली जमानत, शांति बनाए रखने की शर्त

आपको बता दें कि, सोमवार को अंबेडकर अस्पताल में आरोपी आफताब का नार्को टेस्ट हो सकता है. जिसमें FSL के अधिकारियों की टीम मौजूद रहेगी. दिल्ली पुलिस आफताब को लेकर फिर से अंबेडकर अस्पताल थोड़ी देर के लिए पहुंची थी.

सूत्रों के मुताबिक नार्को के पहले अस्पताल में कुछ रूटीन मेडिकल चेकअप कराने थे. इसके बाद आफताब को कोर्ट में पेश किया गया.

आफताब लगातार दिल्ली पुलिस को भ्रमित करने की कोशिश कर रहा है. वो पुलिस से बहुत ही झूठी बातें बता रहा है. इसलिए दिल्ली पुलिस उसका नार्को टेस्ट करा रही है.

इससे पहले, श्रद्धा वालकर मर्डर केस में दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को दावा किया था कि आरोपी आफताब पूनावाला ने श्रद्धा की हत्या के बाद उसके शव को काटने के लिए पांच चाकुओं का इस्तेमाल किया था, जिन्हें बरामद कर लिया गया है. हालांकि, एक आरी अभी भी नहीं मिली है.

पढ़ें :- 'आपकी दीदी आपके साथ खड़ी है...', दिपके की हिरासत पर ममता बनर्जी का दिल्ली पुलिस पर हमला

       
आफताब पूनावाला पर आरोप है कि उसने पहले अपनी लिव-इन-रिलेशन पार्टनर को गला घोंटकर मार डाला. इसके बाद उसके शव के 35 टुकड़े किए. शव के टुकड़ों को करीब तीन सप्ताह तक घर में ही एक फ्रीज में रखा. इन शव के टुकड़ों को वह दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में रात में फेंकता था. करीब छह महीने बाद इस मामले का खुलासा हुआ है.

Advertisement