Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फतेहपुर में मौसेरे भाई-बहन ने फंदे से लटक कर दे दी जान

फतेहपुर में मौसेरे भाई-बहन ने फंदे से लटक कर दे दी जान

By Rajni 

Updated Date

फतेहपुर। यूपी के फतेहपुर जिले में मौसेरे भाई-बहन ने फंदे से लटक कर जान दे दी। घटना की सूचना पर दोनों परिवारों के लोग मौके पर पहुंचे। मामले में परिजनों ने एक दूसरे पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई

बकेवर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती (21) नानी के जहानाबाद कस्बे में छोटे भाई के साथ रहती थी। वह कस्बे में ही एक कोचिंग सेंटर से एसएससी की तैयारी करती थी। पहली मंजिल स्थित कमरे में युवती रात को सोयी थी। छोटा भाई बरामदे में सोया था। रात करीब तीन बजे छोटे भाई की नींद खुली।

वह किसी काम से बहन के कमरे में गया। दरवाजा बंद होने पर खिड़की से झांका तो देखा कि पंखे के कुंडी से बहन और अपने रिश्ते में भाई को एक दुपट्टे से लटकता देखा। जमीन पर घरेलू गैस सिलिंडर लुढ़का पड़ा था। भाई ने घटना की जानकारी पिता को दी।

पिता ने पुलिस को सूचित किया। युवक रिश्ते में मौसी के ननद का बेटा था। युवक लोडर चलाता था। उसका लोडर भी घटनास्थल के बाहर खड़ा मिला। पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था।

उनके बीच भाई-बहन का रिश्ता था। इसी वजह से रिश्ते में परिवार वालों को आपत्ति होगी। जिससे दोनों ने आत्महत्या का फैसला लिया। थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते दोनों ने आत्महत्या की है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिल रही स्पेशल ट्रेनिंग, अब सड़क हादसों में बचेंगी जानें
Advertisement