Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. T20 World Cup:उमरान मलिक वीजा नहीं मिलने की वजह से नही जा पाएंगे ऑस्ट्रेलिया,अन्य खिलाड़ियों के साथ भी फंसा पेंच

T20 World Cup:उमरान मलिक वीजा नहीं मिलने की वजह से नही जा पाएंगे ऑस्ट्रेलिया,अन्य खिलाड़ियों के साथ भी फंसा पेंच

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

T20 World Cup: आईपीएल मे अपनी तेज गेंद बाजी से सबका ध्यान अपनी तरफ खींचने वाले खिलाड़ी उमरान मलिक का नाम टी20 वर्ल्ड कप के लिए आस्ट्रेलिया गई टिम इंडिया के नेट गेंदबाजो मे शामिल है,लेकिन अभी तक उमरान मालिक टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टिम के साथ नहीं जुड़ सके है,उमरान मलिक और कुलदीप सेन को ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए वीजा मिलने में देरी की वजह से वो नही जा पा रहे है

पढ़ें :- IND vs ZIM :15 महीनों बाद हरमनप्रीत कौर ने जड़ा अंतरराष्ट्रीय शतक, इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंचीं

उमरान मलिक और कुलदीप सेन इन दोनों खिलाड़ियो का नाम भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने ICC T20 वर्ल्ड कप की अगुवाई वाले टिम की सहायता के लिए चुने गए नेट गेंदबाजों में शामिल किया है,लेकिन वीजा मिलने में देरी के वजह से ये नही जाएंगे,इन खिलाड़ियो की जगह अब मोहम्म्द शमी,मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर जा रहे है

मध्य प्रदेश के सेन, चेतन सकारिया और मुकेश चौधरी के साथ जम्मू-कश्मीर के मलिक उस 15 सदस्यीय आधिकारिक टीम में शामिल होने के लिए चुने गए चार तेज गेंदबाज थे. सकारिया और चौधरी के पास पहले से ही ऑस्ट्रेलिया का वीजा था. बीसीसीआई ने बाद में अन्य दो तेज गेंदबाजों के लिए भी वीजा के लिए आवेदन किया था.

Advertisement