Delhi : 7 सितंबर की रात करीब 10:44 बजे पर नई दिल्ली में 200 करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग ने पुलिस महकमे में हलचल बढ़ा दी है। एक महिला को विदेशी नंबर से कथित तौर पर वॉट्सऐप कॉल आया। दूसरी तरफ से आवाज आई और कॉलर ने खुद को पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ बताया। इसके बाद महिला से मांगे गए 200 करोड़ रुपये, लेकिन इस कहानी में सबसे बड़ा सवाल सिर्फ 200 करोड़ की रकम नहीं है… सवाल ये भी है कि आखिर फोन के दूसरी तरफ था कौन?
पढ़ें :- CJI सूर्यकांत ने बताया अदालत की असली ताकत क्या है? बोले - भरोसा ही करेंसी
200 करोड़…अब तक की सबसे बड़ी मांग!
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में रंगदारी के मामलों में इतनी बड़ी रकम की मांग पहले सामने नहीं आई है। महिला को कथित तौर पर धमकी दी गई और रकम देने की मांग की गई।
विदेशी नंबर ने बढ़ाया शक
कॉल विदेशी नंबर से आया। कॉलर ने खुद को विदेश में बैठा गोल्डी बराड़ बताया। अब पुलिस नंबर और कॉल से जुड़े तकनीकी सबूत खंगाल रही है। जांच इस बात की भी हो रही है कि कॉल वास्तव में गोल्डी बराड़ या उसके नेटवर्क से जुड़ा था या उसके नाम का इस्तेमाल कर किसी ने बड़ी साजिश रची।
सिविल लाइंस से शुरू हुई जांच
महिला की शिकायत और शुरुआती जांच के बाद 10 सितंबर को सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज किया गया। जिला पुलिस के साथ स्पेशल सेल भी जांच में जुट गई है।
अब जांचकर्ताओं के सामने कई सवाल हैं।कॉल किसने किया? विदेशी नंबर का इस्तेमाल क्यों हुआ? 200 करोड़ की रकम ही क्यों मांगी गई? और सबसे बड़ा सवाल… क्या कॉलर सच में गोल्डी बराड़ था या उसके नाम का इस्तेमाल करने वाला कोई और? इन सवालों के जवाब जांच आगे बढ़ने के साथ सामने आएंगे। फिलहाल 200 करोड़ की इस मांग ने दिल्ली के क्राइम नेटवर्क को लेकर नई चिंता जरूर खड़ी कर दी है।
पढ़ें :- 'समानता और विविधता दोनों के प्रति प्रतिबद्ध...', UCC पर चिराग पासवान का बयान
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।