Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. पश्चिम-बंगाल के ऊपर मंडरा रहा है चक्रवात सितरंग का खतरा, इन राज्यों में सोमवार से भारी बारिश का अलर्ट

पश्चिम-बंगाल के ऊपर मंडरा रहा है चक्रवात सितरंग का खतरा, इन राज्यों में सोमवार से भारी बारिश का अलर्ट

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Cyclone Sitrang: इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट(IMD) के द्वारा जारी एक अलर्ट के मुताबिक उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर और दक्षिण अंडमान सागर और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के आसपास के क्षेत्रों में एक कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसके 22 अक्टूबर के आसपास पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। यह 23 अक्टूबर को बंगाल की खाड़ी के ऊपर पहुंच सकता है।

पढ़ें :- पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में जमकर हिंसा, टीएमसी कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या, नार्थ 24 परगना में बैलेट पेपर लूटा  

बता दे कि, इसके उत्तर की ओर फिर से मुड़ने और 24 अक्टूबर तक पश्चिम-मध्य और इससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में तेज होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा, “इसके बाद 25 अक्टूबर को इसके पूर्वोत्तर की ओर बढ़ने और पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तटों के पास पहुंचने की संभावना है।” राहत की बात यह है कि आईएमडी ने अभी तक चक्रवात के कारण भारी बारिश और हवा की गति पर कोई पूर्वानुमान नहीं जारी किया है।

चक्रवात सितरंग
आपको बता दें कि, इस चकक्रवात का नाम सितरंग दिया गया है। छह मौसम विज्ञान केंद्र के समूह आरएसएमसी और पांच क्षेत्रीय उष्णकटिबंधीय चक्रवात चेतावनी केंद्रों टीसीडब्ल्यूसी ने मिलकर इस चक्रवात का को यह नाम दिया है। इस पैनल के तहत 13 सदस्य देश आते हैं। साइक्लोन को लेकर यह पैनल एडवाइजरी जारी करता है।

इसमें भारत, बांग्लादेश, ईरान, मालदीव, म्यांमार, ओमान, पाकिस्तान, कतर, सऊदी अरब, श्रीलंका, थाईलैंड, संयुक्त अरब अमीरात और यमन शामिल है। इस चक्रवाती तूफान का नाम सितरंग थाईलैंड के द्वारा सुझाया गया है।

इन राज्यों में सोमवार से भारी बारिश का अलर्ट
24-25 अक्टूबर को ओडिशा में छिटपुट भारी का पूर्वानुमान लगाया गया है। वहीं, पश्चिम बंगाल में 24-25 अक्टूबर को भारी बारिश हो सकती है। 26 अक्टूबर को भी अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी इसी तरह की बारिश होने की उम्मीद है।

पढ़ें :- दो लड़कियों ने उड़ाया राष्ट्रगान का मजाक....हाथ में सिगरेट लेकर बनाया वीडिया...
Advertisement