Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. चक्रवात सितरंग से बांग्लादेश में 9 की मौत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, पढ़ें

चक्रवात सितरंग से बांग्लादेश में 9 की मौत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, पढ़ें

भारत में चक्रवात सितरंग भले ही कमजोर पड़ गया है लेकिन कई राज्यों में अभी जारी है। मौसम विभाग ने आज, 25 अक्टूबर 2022 को ओडिशा, बंगाल, मिजोरम समेत कई इलाकों में बहुत भारी बारिश होने की आशंका जताई है।

By आकृति 

Updated Date

चक्रवात सितरंग ने बांग्लादेश में तबाही मचानी शुरू कर दी है। अब तक यहां 9 लोगों की मौत की सूचना है। अधिकारियों ने हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। चक्रवात ‘सितरंग’ पश्चिम बंगाल तट को पार करते हुए बरिसाल के निकट बांग्लादेश तट से टकराया है। मौसम विभाग ने आज 25 अक्टूबर को सुबह यह जानकारी दी है।

पढ़ें :- देशवासियों को 9 वंदेभारत एक्सप्रेस की सौगात, मोदी ने कहा- बढ़ रही लोकप्रियता और बच रहा कीमती समय

भारत में चक्रवात सितरंग भले ही कमजोर पड़ गया है लेकिन कई राज्यों में अभी जारी है। मौसम विभाग ने आज, 25 अक्टूबर 2022 को ओडिशा, बंगाल, मिजोरम समेत कई इलाकों में बहुत भारी बारिश होने की आशंका जताई है। स्थिति को देखते हुए दोनों राज्यों की सरकारें अलर्ट मोड पर हैं। वहीं, असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

चक्रवात सितरंग के प्रहार की चपेट में आने से बांग्लादेश में 9 लोगों की जान चली गई। हवा की रफ्तार लगभग 100 किलोमीटर प्रतिघंटा है। वहीं भारत में भी इस चक्रवात का असर दिखने लगा है। बंगाल के दक्षिण 24 परगना में बक्खाली समुद्र तट पर ज्वार-भाटा उठने लगा है। पर्यटकों और स्थानीय लोगों को समुद्र के पास न जाने की चेतावनी दी जा रही है।

सितरंग चक्रवात के मद्देनजर सोमवार को असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा में ‘रेड’ अलर्ट जारी किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि 26 अक्तूबर तक हैलाकांडी, करीमगंज, कछार, दीमा हसाओ, पूर्व और पश्चिम कार्बी आंगलोंग, मोरीगांव, नगांव, कामरूप मेट्रो, कामरूप, गोलपारा, गोलाघाट, जोरहाट और शिवसागर जिलों के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

पढ़ें :- काशी में मोदीः मातृ शक्तियों को किया प्रणाम, पीएम पर हुई पुष्प वर्षा
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com