Mukesh Ambani Threat:मुकेश अंबानी और उनके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया है,फोन पे धमकी देने वाले युवक का नाम राकेश कुमार मिश्रा है, इस युवक ने मुंबई में सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर मे अज्ञात नंबर से बुधवार को फोन कर के धमकी थी,पुलिस ने इस युवक को बिहार के दरभंगा के मनिगाछी थाना के ब्रह्मपुरा गांव से गिरफ्तार किया गया है,इसके पिता का नाम सुनील कुमार मिश्रा हैं,कोर्ट मे पेश करने के बाद मुंबई पुलिस उसे अपने साथ लेकर गयी है,जिस मोबाइल से राकेश ने धमकी दी थी उस मोबाइल को भी बरामद कर लिया गया है
पढ़ें :- UPI को वैश्विक बनाने की दिशा में भारत का अगला कदम, PM मोदी बोले - बीमा और निवेश पर देना होगा जोर
दरभंगा के SSP अवकाश कुमार ने बताया की रिलायंस फाउंडेशन हास्पिटल में फोन कर उड़ाने की धमकी देने वाले व्यक्ति ने एक ही दिन मे दो बार फोन करके ये धमकी दी थी और अंबानी परिवार को भी जान से मारने की धमकी दी थी, जांच में उस मोबाइल का लोकेशन दरभंगा में मिला और पुलिस ने मुंबई पुलिस द्वारा दरभंगा पुलिस को इसकी सूचना दी गई उसके बाद मनीगाछी अध्यक्ष को आरोपी को ट्रैक करने का निर्देश दिया गया। रात में ही मुंबई पुलिस यहां आई थी और लगभग 1 घंटे एक्सरसाइज के बाद दरभंगा पुलिस की मदद से आरोपी को पकड़ लिया गया। पुलिस ने उस मोबाइल और सिम को भी बरामद कर लिया है जिससे अंबानी फैमिली को धमकी दी गई थी।
आरोपी राकेश कुमार के पिता सुनील कुमार को पूरे मामले की जानकारी दे दी गई है। मुंबई पुलिस ने रात में ही आरोपी को न्यायालय में पेश किया और फिर अपने साथ लेकर लौट गई है