1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राजौरी पहुंचें , सैन्य ऑपरेशनों की ली जानकारी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राजौरी पहुंचें , सैन्य ऑपरेशनों की ली जानकारी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 6 मई को सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने  जम्मू पहुंचे। उनका जम्मू हवाई अड्डे पर एलजी मनोज सिन्हा, उत्तरी कमान प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने आगवानी की।

By Rajni 

Updated Date

जम्मू। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 6 मई को सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने  जम्मू पहुंचे। उनका जम्मू हवाई अड्डे पर एलजी मनोज सिन्हा, उत्तरी कमान प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने आगवानी की। इसके बाद वह सीधे राजौरी पहुंचे। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे भी उनके साथ थे।

पढ़ें :- मार्च 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव- सियासत का निर्णायक दौर

कश्मीर समेत जम्मू संभाग में इन दिनों सेना के कई ऑपरेशन चल रहे हैं। घाटी में जी-20 शिखर सम्मेलन प्रस्तावित है। इस बीच यह दौरा अहम माना जा रहा है।

रक्षा मंत्री आईबी और एलओसी के अलावा राजौरी-पुंछ में हुए हमलों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्हें कश्मीर समेत जम्मू संभाग में चल रहे सैन्य ऑपरेशनों के बारे में भी जानकारी दी गई। एक पखवाड़े के भीतर राजौरी और पुंछ में 10 जवान शहीद हो चुके हैं।

जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारियों के बीच दौरा अहम

इस इलाके में लगातार आतंकियों के मौजूद होने की सूचना है। जी 20 शिखर सम्मेलन की तैयारियों के बीच और राजौरी में चल रहे ऑपरेशन के दौरान रक्षामंत्री का यह दौरा अहम माना जा रहा है। उधर, राजौरी के केसरी हिल इलाके में जारी सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है जबकि अन्य के जख्मी होने की सूचना है।
आतंकी के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। मौके पर उत्तरी कमान प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी भी पहुंचे हैं। वह पूरे ऑपरेशन की कमान संभाले हुए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि मारे गए आतंकी के पास से एक एके 56, चार मैगजीन, एके 56 के राउंड, एक पिस्टल, तीन ग्रेनेड बरामद किए गए हैं।

पढ़ें :- अनुपम खेर का धुरंधर 2 पर दिल खोलकर रिव्यू: "यह फिल्म हिंदुस्तान की है"

उसकी पहचान की जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com