1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का लखनऊ दौरा, RWA सदस्यों के साथ मुलाकात कर संवाद करेंगे

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का लखनऊ दौरा, RWA सदस्यों के साथ मुलाकात कर संवाद करेंगे

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को यानी आज लखनऊ पहुंचे। शाम 5 बजे महानगर के कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे, साथ ही RWA सदस्यों के साथ मुलाकात कर बातचीत करेंगे।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को यानी आज लखनऊ पहुंचे। शाम 5 बजे महानगर के कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे, साथ ही RWA सदस्यों के साथ मुलाकात कर बातचीत करेंगे।

पढ़ें :- Lucknow : भाजपा कार्यालय के पास ABVP का प्रदर्शन, अखिलेश यादव का फूंका पुतला, लगाए नारे

जानकारी के अनुसार रक्षामंत्री तीन दिवसीय दौरे पर 14 नवंबर सोमवार को शाम 5 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां से वह सीधे महानगर विस्तार स्थित बी-49 पार्क में महानगर आवासीय कल्याण समिति व स्थानीय लोगों के साथ भेंटकर संवाद करेंगे। कार्यक्रम के उपरांत दिलकुशा आवास के लिए रवाना होंगे।

मंगलवार अपराह्न 3:30 बजे ऐशबाग वार्ड सुदर्शन पुरी बस्ती में धानुक समाज के साथ संवाद करेंगे। शाम 4:30 बजे क्षत्रीय लॉन राजाजीपुरम में राजाजीपुरम आवासीय कल्याण समिति से भेंट कर संवाद करेंगे। जनसंवाद कार्यक्रम के उपरांत सायं 5:30 बजे दिलकुशा आवास के लिए रवाना होंगे। रात 8:30 यहियागंज गुरुद्वारा जाकर मत्था टेकेंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com