Fire in Bhagirath Palace Market: दिल्ली के चांदनी चौक की भागीरथ पैलेस मार्केट की दुकानों में भीषण आग लग गई.ह आग इलेक्ट्रिक की दुकान में लगी है. आग लगने की जानकारी रात 9 बजकर 19 मिनट पर दमकल विभाग को मिली. 17 से ज्यादा दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग को बुझाने का काम जारी है.
पढ़ें :- दिल्ली में हीटवेव का कहर, सरकार की बड़ी योजना
जानकारी के अनुसार यहां देर शाम अचानक एक दुकान में आग लग गई. आग लगने के स्पष्ट कारणों के बारे में अभी कुछ पता नहीं चला है. आग आसपास न फैले इसका प्रयास किया जा रहा है. घटनास्थल के आसपास इलाके को खाली करवा दिया गया है. मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है. शाम को दुकान बंद होने के समय यह आग लगी. थोक बाजार होने के चलते सड़कों पर ट्रांसपोर्ट में जाने वाला माल पड़ा है. जिससे बचाव कार्य प्रभावित हो रहा है.