Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. जहांगीरपुरी के दंगों के मास्टरमाइंड को दिल्ली पुलिस ने कोलकाता से दबोचा

जहांगीरपुरी के दंगों के मास्टरमाइंड को दिल्ली पुलिस ने कोलकाता से दबोचा

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजधानी में छिपे दिल्ली के जहांगीरपुरी दंगों का आरोपित व मास्टरमाइंड मोहम्मद फरीद उर्फ नीटू को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों ने बताया है कि जहांगीरपुरी हिंसा का मास्टरमाइंड मोहम्मद फरीद उर्फ नीटू घटना के तुरंत बाद भागकर कोलकाता आ गया था।

पढ़ें :- दिल्ली में नशे का कहर! स्कूटी सवार लड़की को मारी टक्कर फिर 10 KM घसीटा, नग्न अवस्था में मिली लाश

आरोप है कि फरीद ही वह व्यक्ति है, जिसने जहांगीरपुरी में दंगों के लिए लोगों को उकसाया था। कोलकाता पुलिस ने बताया है कि दिल्ली पुलिस ने फरीद की गिरफ्तारी के लिए स्थानीय पुलिस से संपर्क किया था। वारदात के बाद से ही नीटू लगातार अपनी लोकेशन चेंज कर रहा था। इसलिए उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी। पुलिस के अनुसार नीटू के खिलाफ लूट, चोरी, डकैती, छिनतई आदि के छह मामले पहले से ही दर्ज हैं। पुलिस का दावा है कि जहांगीरपुरी में शार्प शूटर के तौर पर फरीद को जाना जाता है। दिल्ली पुलिस उसे तीन दिन के ट्रांजिट रिमांड पर लेकर दिल्ली जा रही है।

Advertisement