Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Shraddha Murder Case: दिल्ली पुलिस को मिला जबड़े का एक हिस्सा, आरोपी आफताब का नार्को टेस्ट से पहले होगा पॉलीग्राफ टेस्ट

Shraddha Murder Case: दिल्ली पुलिस को मिला जबड़े का एक हिस्सा, आरोपी आफताब का नार्को टेस्ट से पहले होगा पॉलीग्राफ टेस्ट

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Shraddha Murder Case: दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस की जांच में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। श्रद्धा मर्डर केस में दिल्ली पुलिस ने जबड़े का हिस्सा बरामद किया है, जिसमें कुछ दांत भी हैं. श्रद्धा के जबड़े की पहचान करने के लिए दिल्ली पुलिस मुम्बई के डॉक्टरों की सलाह ले रही है. दरअसल, सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस को एक जबड़ा बरामद हुआ है, जिसके चलते पुलिस इस जांच में जुटी हुई है कि क्या ये जबड़ा श्रद्धा का तो नहीं है. इसी सिलसिले में दिल्ली पुलिस की टीम आज दिल्ली में एक डेंटल क्लीनिक पहुंची थी, जहां पर उन्होंने बरामद किए गए जबड़े की फोटो दिखाकर डॉक्टर से ऑपिनियन लिया.

पढ़ें :- दिल्ली एनकाउंटर: रोहिणी क्राइम ब्रांच ने हिमांशु भाऊ गैंग के दो शूटर दबोचे, अवैध हथियार बरामद

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, श्रद्धा के दांतों का भी मुम्बई में ट्रीटमेंट (रूट कैनाल) हुआ था. इसको लेकर दिल्ली पुलिस ने मुम्बई में डॉक्टर से बात भी की है. सूत्रों के मुताबिक- जो जबड़ा पुलिस को मिला है, उसके दांतों में भी कैप लगा हुआ है. इसी के चलते पुलिस इस तफ्तीश में जुटी है कि ये श्रद्धा का जबड़ा तो नहीं है.

नार्को से पहले होगा पॉलीग्राफ टेस्ट
श्रद्धा हत्याकांड की कई कड़ियां अभी तक उलझी हुई हैं. जैसे उसकी डेडबॉडी का सिर अभी तक नहीं मिला है. इसके अलावा आरोपी आफताब पुलिस को कई सवालों के जवाब गोलमोल दे रहा है. आफताब से राज उगलवाने के लिए पुलिस ने नार्को टेस्ट की तैयारी कर ली है. हालांकि आरोपी आफताब का नार्को टेस्ट से पहले पॉलीग्राफ टेस्ट कराया जाएगा.

बता दें कि दिल्ली पुलिस ने आज साकेत कोर्ट में आफताब के पॉलीग्राफी टेस्ट के लिए एक एप्लिकेशन लगाई है. कोर्ट की परमिशन के बाद ही पॉलीग्राफी टेस्ट होगा. अभी तक कोर्ट ने नार्को टेस्ट की परमिशन दी थी. मंगलवार को आफताब की कोर्ट में पेशी है. वहां से पॉलीग्राफी टेस्ट की कोर्ट से परमिशन मिल सकती है. एफएसएल के मुताबिक-पॉलीग्राफी के लिए कोर्ट से अलग से परमिशन लेनी होती है. पॉलीग्राफी से लेकर ब्रेन मैपिंग, नार्को सभी प्रोसेस में 10 दिन के लगभग लगेंगे.

जाने पूरा मामला
श्रद्धा वॉल्कर और आफताब पूनावाला लिव-इन में रह रहे थे. दोनों 2019 से रिलेशन में थे. मुंबई में एक ही कॉल सेंटर में जॉब करते थे. उनके रिलेशन को घर वालों ने एक्सेप्ट नहीं किया था, इसलिए दोनों इस साल दिल्ली आ गए और महरौली में एक फ्लैट में लिव-इन में रहने लगे. दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे. 18 मई की रात को भी दोनों में शादी को लेकर झगड़ा हुआ था. इसके बाद आफताब ने उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद आफताब ने श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े कर दिए. इन टुकड़ों को अलग-अलग जगह-जगह फेंक दिया.

पढ़ें :- दिल्ली में आतंकी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे चार आरोपी गिरफ्तार
Advertisement