Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. दिल्ली पुलिस पर अफ्रीकी मूल के नागरिकों ने किया हमला, बिना वीजा रह रहे तीन लोगों को पकड़ने गई थी पुलिस

दिल्ली पुलिस पर अफ्रीकी मूल के नागरिकों ने किया हमला, बिना वीजा रह रहे तीन लोगों को पकड़ने गई थी पुलिस

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Delhi Police: दिल्ली के नेब सराय इलाके से तीन नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर अफ्रीकी मूल के करीब 100 लोगों की भीड़ ने शनिवार को हमला कर दिया. वीजा अवधि समाप्त होने पर हिरासत में लिए गए नाइजीरियाई नागरिकों को छुड़ाने के लिए भीड़ ने पुलिस कर्मियों को घेर लिया और उनसे भिड़ गई.

पढ़ें :- दिल्ली छात्र संघ चुनाव में ABVP ने मारी बाज़ी: 4 में से 3 सीटों पर कब्जा, एक सीट NSUI को

यह घटना शनिवार को उस समय हुई जब नारकोटिक्स सेल की एक टीम ने नेब सराय के राजू पार्क में विदेशी नागरिकों के निर्वासन की कार्यवाही करने के लिए दौरा किया. पुलिस ने तीन नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया, जिनके वीजा की अवधि समाप्त हो गई थी.

दो बंदी चकमा देकर भागे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद अफ्रीकी मूल के 100 से ज्यादा लोग जमा हो गए और उन्होंने पुलिस टीम को घेर लिया. हंगामे के दौरान तीन में से दो बंदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए. हालांकि, 22 वर्षीय फिलिप बच नहीं सका और उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

महिला सहिच चार नाइजीरियाई हिरासत में

पढ़ें :- PM मोदी @75: सेवा, समर्पण और संकल्प को राज्यों के सीएम का सलाम

इसके बाद, रविवार (8 जनवरी) सुबह 6.30 बजे नेब सराय पुलिस स्टेशन और नारकोटिक्स दस्ते की एक संयुक्त टीम ने राजू पार्क इलाके का दौरा किया और एक महिला सहित चार नाइजीरियाई लोगों को हिरासत में लिया.

निर्वासन की कार्यवाही शुरू

गिरफ्तार किए गए लोगों को पुलिस से बचने में मदद करने की कोशिश करने पर अफ्रीकी मूल के लोगों ने पुलिस टीम को घेर लिया. हालांकि, पुलिस ने स्थिति से निपटने में कामयाबी हासिल की और अपराधियों को सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया और उन्हें नेब सराय पुलिस स्टेशन ले गई. उनके निर्वासन की कार्यवाही शुरू कर दी गई है.

Advertisement