Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. खालिस्तान नेटवर्क पर दिल्ली पुलिस का शिकंजा, सिंघु बॉर्डर ग्रैफिटी मामले में 3 गिरफ्तार

खालिस्तान नेटवर्क पर दिल्ली पुलिस का शिकंजा, सिंघु बॉर्डर ग्रैफिटी मामले में 3 गिरफ्तार

By HO BUREAU 

Updated Date

खालिस्तान नेटवर्क पर दिल्ली पुलिस का शिकंजा, सिंघु बॉर्डर ग्रैफिटी मामले में 3 गिरफ्तार

Delhi : दिल्ली में खालिस्तान समर्थक गतिविधियों के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों को एक के बाद एक बड़ी कामयाबी मिली है। सिंघु बॉर्डर पर खालिस्तान समर्थक नारे और आपत्तिजनक ग्रैफिटी लिखने के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पंजाब से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, पंजाब पुलिस ने विदेश में छिपे भगोड़े अपराधी अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत दलम को मोल्दोवा से भारत लाने में सफलता हासिल की है।

पढ़ें :- कब, कहां और कैसे देख पाएंगे पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग? जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

सिंघु बॉर्डर पर ग्रैफिटी, पंजाब से तीन गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, 6 सितंबर को सिंघु बॉर्डर की दीवारों पर खालिस्तान समर्थक नारे और आपत्तिजनक ग्रैफिटी मिली थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने कथित तौर पर नामित आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू के निर्देश पर यह ग्रैफिटी की थी। पुलिस ने पंजाब से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब जांच एजेंसियां आरोपियों के संपर्क, उनकी गतिविधियों और इस पूरी साजिश से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही हैं।

मोल्दोवा से भारत लाया गया भगोड़ा अमृत दलम

दूसरी तरफ पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स को भी बड़ी सफलता मिली है। एजीटीएफ के एसपी बिक्रमजीत सिंह बराड़ के मुताबिक, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और डीजीपी गौरव यादव के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘गैंगस्टर ते वार’ अभियान के तहत ‘ऑपरेशन ईस्टर्न रीच’ चलाया गया। केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय कर 2024 से फरार चल रहे अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत दलम को मोल्दोवा से भारत लाया गया है।

पंजाब पुलिस के अनुसार, यूरोप से पंजाब पुलिस द्वारा हासिल किया गया यह पहला सफल प्रत्यर्पण है। अमृत दलम के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों मामलों में पुलिस की कार्रवाई के बाद अब जांच का फोकस इस बात पर है कि विदेश में बैठे हैंडलर्स से लेकर स्थानीय स्तर पर काम करने वाले लोगों तक नेटवर्क कितना फैला हुआ है। एजेंसियां गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं।

पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिन तक बारिश के आसार, जानें IMD ने क्या कहा?

अरविंद कुमार

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

पढ़ें :- ₹80 हजार की देसी डिवाइस बचाएगी मरीज के अंग! RIMS के डॉक्टरों ने तैयार किया कंपार्टमेंट प्रेशर मॉनिटर
Advertisement