नई दिल्ली, विकास आर्य। Hand Care Tips: सर्दियों में खासकर लोगों के हाथ रूखे और बेजान हो जाते हैं। ऐसा इसलिए भी होता है क्योंकि महिलाएं गर्मियों की अपेक्षा सर्दियों में अपने हाथों पर विशेष ध्यान नहीं देती हैं। इस समय अधिकतर हिस्सा तो कपड़े से ढका ही होता है, ऐसे में महिलाएं हाथों की खूबसूरती को अनदेखा कर देती हैं। लेकिन ऐसा नहीं है सर्दियां हो या गर्मी आपको हर मौसम में खुद का पूरा ध्यान देना चाहिए। सर्दियों में केवल कोल्ड क्रीम और तेल लगाने भर से आपके हाथों का रूखापन (Dry Hand) नहीं जाने वाला है। आपकी इस समस्या को दूर करने के लिए हम आपके लिए विशेषज्ञों की मदद से एक ऐसा हैंड मास्क (Anti Aging Hand Mask) लेकर आएं हैं जिसे आप आसानी से अपने घर में तैयार कर अपने हाथों को दोबारा खूबसूरत और चमकदार बना सकती हैं। चलिए जानते हैं इसे बनाने के बारे में –
पढ़ें :- भीषण गर्मी में घर को Naturally ठंडा रखेंगे, ये 5 Indoor Plants
यहां पर हम आपको दो तरह के हैंड मास्क बनाना सिखा रहे हैं।
1. शहद -गाजर वाला हैंड मास्क (Hand Care)
– इस मास्क को बनाने के लिए आप बाजार से सर्दियों में आसानी से मिलने वाली गाजर व शहद ले लें।
– इसमें आपको गाजर के पेस्ट की जरूरत होती है, तो इसके लिए गाजर को उबालें और उसको पीस लें।
पढ़ें :- प्रकृति के रक्षक बनें, भक्षक नहीं: आधुनिक तरीकों से प्रकृति को कैसे बचाएं
– इसके बाद गाजर के पेस्ट में शहद मिला लें।
– अब इस पेस्ट को अपने हाथों पर लगाएं, ध्यान दें कि ये ज्यादा गर्म ना हो।
– जब पेस्ट हल्का-हल्का सूख जाए तो इसे गुनगुने पानी से धो लें।
– इसके बाद आप अपने हाथों पर क्रीम लगा लें।
– इससे आपके हाथों का रुखापन और झुर्रियां दूर होती हैं।
पढ़ें :- समर वेकेशन में घूमने के लिए भारत के अंडररेटेड टूरिस्ट प्लेस
2. नारियल के तेल से बनाएं हैंड मास्क (Hand Care)
– इस हैंड मास्क को तैयार करने के लिए आपके पास नारियल का तेल, थोड़ा सा कच्चा दूध और शिया बटर होना चाहिए।
– इन तीनों चीजों को एक कटोरी में मिलाएं और पेस्ट तैयार कर लें।
– पेस्ट को हाथों पर लगाएं और थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। करीब 20 -30 मिनट के बाद पेस्ट को गुनगुने पानी से धो लें।
पढ़ें :- CM योगी आदित्यनाथ ने खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश
– इसे धोते समय तेज गर्म पानी का इस्तेमाल ना करे। इससे आपके हाथों की त्वचा पर रूखापन आ जाएगा।
– इसके बाद मश्चाराइजिंग क्रीम को लगाएं।
– नारियल के एंटी ऑक्सीडेंट तत्व आपके हाथों के रूखेपन को दूर करने में सहायक होते हैं।