1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सख्त तेवरः यूनिवर्सिटी निर्माण में देरी पर भड़के डीएम, इंजीनियर्स और ठेकेदारों को जमकर फटकारा

सख्त तेवरः यूनिवर्सिटी निर्माण में देरी पर भड़के डीएम, इंजीनियर्स और ठेकेदारों को जमकर फटकारा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट राजा महेंद्र प्रताप सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी का अलीगढ़-पलवल हाईवे के पास लोधा क्षेत्र में निर्माण कार्य चल रहा है। अलीगढ़ के जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह निर्माणाधीन यूनिवर्सिटी का निरीक्षण करने पहुंचे। दिसंबर के आखिर तक यह प्रोजेक्ट कंप्लीट करना है।

By Rakesh 

Updated Date

अलीगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट राजा महेंद्र प्रताप सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी का अलीगढ़-पलवल हाईवे के पास लोधा क्षेत्र में निर्माण कार्य चल रहा है। अलीगढ़ के जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह निर्माणाधीन यूनिवर्सिटी का निरीक्षण करने पहुंचे। दिसंबर के आखिर तक यह प्रोजेक्ट कंप्लीट करना है।

पढ़ें :- Mathura Vrindavan Holi 2026: लठमार, डोल उत्सव और रंगों की अद्भुत परंपरा

लेकिन निरीक्षण के दौरान डीएम ने देखा कि कार्य धीमा चल रहा है। जिससे समय से प्रोजेक्ट कंप्लीट नहीं हो सकेगा। जिसके चलते डीएम इंद्र विक्रम सिंह प्रोजेक्ट पर काम कर रहे इंजीनियर, ठेकेदार और प्रशासनिक कर्मचारियों पर भड़क उठे। हर हाल में दिसंबर के आखिर तक यह सब कंप्लीट चाहिए।

जनवरी में प्रवेश नहीं मिलेगा, दिसंबर तक कंप्लीट करके दो। 14 सितंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस यूनिवर्सिटी का शिलान्यास किया था। जिसके बाद अब तक दो बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौका मुआयना कर चुके हैं। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट स्टेट यूनिवर्सिटी को समय से पूर्ण कराने के लिए तत्कालीन डीएम से लेकर मौजूदा डीएम इंद्र विक्रम सिंह तक रात दिन नजर बनाए हुए हैं।

बताया कि यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग से अलग एक लाइब्रेरी और ऑडिटोरियम छात्रों के लिए तैयार किया जा रहा है, जो लगभग पूर्ण हो चुका है। इस बिल्डिंग में भी छात्रों के लिए संपूर्ण सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। बताते चलें कि यह यूनिवर्सिटी करीब 93.41 एकड़ भूमि पर बन रही है।

पढ़ें :- वाराणसी में विवाद और हाल-फिलहाल की घटनाएँ: क्या असल में क्या हो रहा है?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com