1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नोएडा सोसायटी की लिफ्ट में कुत्ते ने दो बच्चियों पर किया हमला, मामला CCTV कैमरे में कैद

नोएडा सोसायटी की लिफ्ट में कुत्ते ने दो बच्चियों पर किया हमला, मामला CCTV कैमरे में कैद

Noida Dog attack: कुत्ते के हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि लिफ्ट में पहले से दो बच्चे मौजूद हैं। कुछ देर बाद वहां एक महिला अपने पालतू कुत्ते के साथ लिफ्ट में घुसती है। इसी दौरान कुत्ता उन दोनों में से एक बच्ची पर हमला कर देता है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Noida Dog attack: कुत्तों का आतंक दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन घटनाएँ सामने आती रहती है। ताजा मामला नोएडा के सेक्टर-168 के ‘द गोल्डन पाम’ सोसाइटी का है। जहां लिफ्ट में दो बच्चों पर डॉग ने अटैक कर दिया। महिला ने लिफ्ट से बच्चों को बाहर निकाल दिया और खुद कुत्ता लेकर फ्लैट में चली गई। इसके बाद वे नीचे गए। यह घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। हालांकि इस मामले में किसी पक्ष ने पुलिस से शिकायत नहीं की है। घटना शनिवार की है।

पढ़ें :- गाजियाबाद त्रासदी: कोरियाई 'लव गेम' की लत ने तीन बहनों की जान ली

पूरा मामला लिफ्ट में लगी CCTV में कैद हो गया जिसकी फुटेज में दिख रहा है कि लिफ्ट में एक महिला अपने पालतू डॉग के साथ आ रही है। लिफ्ट में पहले से ही दो बच्चे हैं। जैसे ही डॉग लिफ्ट के अंदर आता है। वह बच्चों पर हमला करता है। बच्चों को देखकर महिला लिफ्ट से बाहर नहीं जाती है, बल्कि बच्चों को ही बाहर कर देती है। डरे-सहमे बच्चे खुद को बचाते हुए लिफ्ट से निकल जाते हैं।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि लिफ्ट में पहले से दो बच्चों मौजूद हैं। कुछ देर बाद वहां एक महिला अपने पालतू कुत्ते के साथ लिफ्ट में घुसती है। इसी दौरान कुत्ता उन दोनों में से एक बच्ची पर हमला कर देता है। इसके कुछ देर बाद महिला लिफ्ट रोककर बच्चों को बाहर करते हुए दिखाई देती है।

पढ़ें :- UGC समानता विनियम 2026: विवाद, विरोध और बहस

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com