Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के आवास पर तोड़फोड़ के आरोप में आठ गिरफ्तार

मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के आवास पर तोड़फोड़ के आरोप में आठ गिरफ्तार

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सिविल लाइंस स्थिति सरकारी आवास पर हुई तोड़फोड़ के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनसे बाकी लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही। सीसीटीवी की मदद से भी बाकी लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।इस घटना की एफआईआर बुधवार शाम दर्ज की गई थी।

पढ़ें :- दिल्ली में नशे का कहर! स्कूटी सवार लड़की को मारी टक्कर फिर 10 KM घसीटा, नग्न अवस्था में मिली लाश

डीसीपी सागर सिंह कलसी के मुताबिक भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर बुधवार को प्रदर्शन किया था। सुबह करीब 11:30 बजे 150-200 प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री आवास से कुछ दूर एकत्र हुए थे। यह लोग मुख्यमंत्री के विधानसभा में ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म को लेकर दिए गए बयान का विरोध कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि दोपहर करीब एक बजे इनमें से कुछ प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री आवास के बाहर लगे बैरिकेड तोड़कर अंदर दाखिल हो गए और नारेबाजी की। इस दौरान मुख्यमंत्री के खिलाफ अपशब्द कहे। इन लोगों ने पेंट का बॉक्स मुख्यमंत्री आवास के दरवाजे पर फेंका। इन लोगों ने सुरक्षा के लिए लगे एक बूम बैरियर को क्षतिग्रस्त कर दिया और वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को भी नुकसान पहुंचाया।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया। आप नेताओं का आरोप है कि यह लोग मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की हत्या करना चाहते थे। आरोप है कि पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी।

पढ़ें :- Delhi News: ग्रेटर कैलाश के सीनियर सिटीजन केयर होम में लगी भीषण आग, 2 लोगों की मौत, 6 को सुरक्षित निकाला
Advertisement