मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में बिजली आपूर्ति चरमराई, पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष ने अफसरों के कसे पेच, विद्युत आपूर्ति बाधित हुई तो उपभोक्ताओं को तुरंत मिलेगा अपडेट

HO BUREAU

राजधानी लखनऊ में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को लेकर गुरुवार को शक्ति भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष डा. आशीष गोयल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भीषण गर्मी को देखते हुए जहां कहीं भी विद्युत आपूर्ति बाधित हो वहां उपभोक्ताओं, जन प्रतिनिधियों तथा मीडिया को सूचित किया जाए कि किन कारणों से आपूर्ति बाधित हुई है।

electricity
electricity
शेयर करें

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को लेकर गुरुवार को शक्ति भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष डा. आशीष गोयल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भीषण गर्मी को देखते हुए जहां कहीं भी विद्युत आपूर्ति बाधित हो वहां उपभोक्ताओं, जन प्रतिनिधियों तथा मीडिया को सूचित किया जाए कि किन कारणों से आपूर्ति बाधित हुई है।

विद्युत बहाली में कितना समय लगेगा। 1912 पर भी इसकी सूचना दी जाए। जब तक विद्युत आपूर्ति बहाल न हो जाए तब तक 1912, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा मीडिया को अपडेट किया जाए। अध्यक्ष ने बताया कि ऐसा करने से उपभोक्ताओं को समस्या की सही जानकारी रहेगी। अध्यक्ष ने निर्देश दिया कि क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर कम से कम समय में बदलें जाएं। इसके लिए ट्रांसफार्मर बदलने के लिए प्रयुक्त होने वाले वाहन वर्कशाप में तैयार रहें।

अध्यक्ष ने कहा कि अभी गर्मी और डिमांड बढ़ने की संभावना है। इसलिये सभी को ज्यादा सतर्क रहना पड़ेगा। अनुरक्षण कार्यों में लगे ठेकेदारों से बेहतर काम लीजिये जिससे कि कम से कम समय में लोकल फाल्ट या क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर या उपकरण बदले जा सकें।

बैठक में प्रबंध निदेशक पंकज कुमार तथा निदेशक वितरण जीडी द्विवेदी, प्रबंध निदेशक मध्यांचल भवानी सिंह खगरौत सहित डिस्काम के निदेशक तथा लेसा अन्तर्गत मुख्य अभियन्ता तथा अधीक्षण अभियन्ता उपस्थित थे। बैठक में 1912 से सम्बन्धित अधिकारियों को भी बुलाया गया था। अध्यक्ष ने कहा कि जैसे-जैसे तापमान लगातार बढ़ रहा है, वैसे-वैसे डिमांड भी बढ़ रही है। उसी अनुपात में पावर कॉरपोरेशन अनवरत इस बढ़ती डिमांड की आपूर्ति कर रहा है।

शेयर करें