खबर उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से है। अमरोहा में ऑपरेशन लंगड़ा लगातार जारी है। अमरोहा पुलिस की बाइक सवार 25 हजार के इनामी आकिल से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से बदमाश आकिल घायल हो गया।
Updated Date
अमरोहा। खबर उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से है। अमरोहा में ऑपरेशन लंगड़ा लगातार जारी है। अमरोहा पुलिस की बाइक सवार 25 हजार के इनामी आकिल से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से बदमाश आकिल घायल हो गया।
बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस व एक बाइक बरामद की गई है। बदमाश आकिल पर अलग-अलग थानों में 14 मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। मामला अमरोहा जनपद के थाना रजबपुर इलाके का है।
जिले की एसओजी टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक बाइक से बदमाश आकिल किसी घटना को अंजाम देने के लिए जा रहा है। पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई। इस दौरान बदमाश का पीछा करते हुए थाना रजबपुर पुलिस को सूचना दी गई। जिले में वायरलेस से सूचना देकर अलर्ट कर दिया गया।
रजबपुर थाना पुलिस और एसओजी टीम ने बदमाश का पीछा किया तो बदमाश हाइवे से जंगल की ओर भागने लगा। इस दौरान बदमाश ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने अपना बचाव करते हुए जवाबी फायरिंग की। जिससे बदमाश के पैर में पुलिस की गोली लग गई।
घायल बदमाश को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस व एक बाइक बरामद की गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह अमरोहा जिले का 25 हजार का इनामी है। एटा जिले में भी 10 हजार का इनामी है।