Sam Curran : इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन की टेस्ट में वापसी की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। करन ग्रोइन इंजरी के कारण बचे हुए घरेलू सीजन से बाहर हो गए हैं। 28 वर्षीय करन के पाकिस्तान के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज के लिए नेशनल टीम में शामिल होने की उम्मीद थी और वे 2021 के बाद अपना पहला टेस्ट मैच खेल सकते थे। हालांकि, ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट खत्म होने के बाद करन की ग्रोइन की सर्जरी होनी थी, और इसी वजह से उनका सीजन समय से पहले ही खत्म हो गया।
पढ़ें :- लीड्स टेस्ट : बारिश से धुला दूसरे दिन का पहला सेशन, पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में इंग्लैंड मजबूत
काउंटी टीम सरे ने एक बयान में कहा, “सैम करन की ग्रोइन की चोट की जांच की गई है और शुक्रवार को उनकी सर्जरी होगी। वे बाकी घरेलू सीजन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।” इंग्लैंड के नए मुख्य चयनकर्ता मार्कस नॉर्थ ने पहले संकेत दिया था कि जून में बेन स्टोक्स के संन्यास लेने के बाद करन पर ऑलराउंडर विकल्प के तौर पर विचार किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें : दिल्ली में 200 नई ई-बसों की सौगात, DTC का इलेक्ट्रिक बस बेड़ा 5 हजार के पार
उन्होंने कहा था, “बेन स्टोक्स के संन्यास लेने के बाद यह बिल्कुल साफ है कि वे टीम को एक खास तरह का संतुलन देते थे। सैम करन निश्चित रूप से हमारे लिए एक अहम खिलाड़ी हैं। आने वाले हफ्तों में हमारा बैक-रूम स्टाफ और मेडिकल टीम उनके साथ काम करेगी ताकि यह पक्का किया जा सके कि वे तीसरे टेस्ट में एक विकल्प बन सकें। हम उन्हें बहुत महत्व देते हैं और भविष्य में एक ऑलराउंडर के तौर पर उनकी भूमिका देखते हैं।”
विल जैक्स भी सर्जरी के बाद हो गए पाकिस्तान टेस्ट सीरीज से बाहर
सैम करन की चोट का यह झटका ऐसे समय में लगा है जब सरे और इंग्लैंड के ही एक और क्रिकेटर विल जैक्स भी इमरजेंसी सर्जरी के बाद पाकिस्तान टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। हालांकि, जैक्स श्रीलंका के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज में इंग्लैंड के लिए खेल सकते हैं, जो पुरुषों के इंटरनेशनल घरेलू सीजन की आखिरी सीरीज होगी।
पढ़ें :- रसेल अर्नोल्ड ने पडिक्कल की बल्लेबाजी को सराहा, मानव सुथार की रंगना हेराथ से की तुलना
सरे के बयान में आगे कहा गया, “विल जैक्स अभी अपेंडिक्स हटाने के सफल ऑपरेशन के बाद ठीक हो रहे हैं। हम उनके ठीक होने की प्रक्रिया पर नजर रखेंगे और श्रीलंका सीरीज से पहले उनके खेलने की स्थिति का आकलन करेंगे।” ओवल में नॉटिंघमशायर के खिलाफ चल रहे सरे के काउंटी चैंपियनशिप मैच में भारतीय बैटिंग ऑलराउंडर महिपाल लोमरोर को डेब्यू का मौका मिला है और वे जैक्स की जगह खेल रहे हैं, जबकि उनके साथी भारतीय खिलाड़ी और लेग-स्पिनर राहुल चाहर गर्दन की समस्या के कारण यह मैच नहीं खेल पाए हैं। (आईएएनएस)
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।