1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आस्थाः नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व का शुभारंभ

आस्थाः नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व का शुभारंभ

उन्नाव में छठ महापर्व का शुभारंभ नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। रविवार शाम को अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसमें छठ मइया को आह्वान करने के लिए पूजा अर्चना की जाएगी। इसके लिए घरों में जोर शोर से तैयारियां शुरू हो गई हैं।

By Rakesh 

Updated Date

उन्नाव उन्नाव में छठ महापर्व का शुभारंभ नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। रविवार शाम को अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसमें छठ मइया को आह्वान करने के लिए पूजा अर्चना की जाएगी। इसके लिए घरों में जोर शोर से तैयारियां शुरू हो गई हैं।

पढ़ें :- Mathura Vrindavan Holi 2026: लठमार, डोल उत्सव और रंगों की अद्भुत परंपरा

छठ पूजा के मद्देनजर शनिवार शाम को एसडीएम नम्रता सिंह ने सीओ सिटी आशुतोष कुमार के साथ गंगा घाटों का निरीक्षण कर हकीकत जांची। छठ महापर्व के लिए घरों में दिनभर तैयारियां चलती रहीं। खासकर पूर्वांचल के लोग जो यहां रहते हैं, उन्होंने शाम चार बजे नहाये खाये के साथ छठ पर्व का शुभारंभ किया।

इस दिन बिना नमक का भोजन किया जाता है और गंगा व सरोवर में जाकर स्नान किया जाता है। भोजपुरी समाज के अध्यक्ष शिवनाथ पांडे ने बताया कि सूर्य देवता को गुड़ व चावल से बनी खीर और ठकवा एवं फलों का प्रसाद चढ़ाते हुए सूर्य देवता का पूजन करके छठ मइया का आह्वान किया जाएगा। इसी दिन से छत्तीस घंटे का निर्जला व्रत रखा जाएगा। सोमवार को उगते हुए सूर्य देवता को गंगा में खड़े होकर अर्ध्य दिया जाएगा। इसमें विशेष रूप से मिथिलांचल के लोगों द्वारा दो माह पूर्व से इस महाछठ पर्व की तैयारियां की जाती हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com