मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
उत्तर प्रदेश

नोएडा में नकली घी और बटर बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

Rajni

यूपी के नोएडा में पुलिस ने नकली घी और बटर तैयार करने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। आरोपी एक प्रसिद्ध कंपनी के रैपर में नकली घी और बटर पैक करके बेचते थे। पुलिस ने छापा मारकर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

ghee and butter
शेयर करें

नोएडा। यूपी के नोएडा में पुलिस ने नकली घी और बटर तैयार करने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। आरोपी एक प्रसिद्ध कंपनी के रैपर में नकली घी और बटर पैक करके बेचते थे। पुलिस ने छापा मारकर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि मौके से 6 लोग फरार हो गए।

पुलिस ने फरार आरोपियों की धड़पकड़ तेज कर दी है। आरोपियों के कब्जे से पांच कुंतल नकली घी व बटर और प्रसिद्ध कंपनी के एक लाख रैपर बरामद किया गया है। डीसीपी सेंट्रल नोएडा रामबदन सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर फेस तीन थाना क्षेत्र के सेक्टर 70 में नकली घी और बटर बनाने की फैक्ट्री चल रही है।

इस पर पुलिस टीम ने नकली घी और बटर बनाने की फैक्ट्री पर छापा मारा। छापे की भनक लगते ही छह लोग मौके से फरार हो गए। जबकि पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगा रही है कि वह इन नकली खाद्य पदार्थों को कहां-कहां सप्लाई करते थे।

टैग: UP
शेयर करें