मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘वोट से सत्ता परिवर्तन करे कांग्रेस’, राजनाथ सिंह ने लोकतंत्र को लेकर दी नसीहत ‘दो लड़कों की जोड़ी चुनाव से पहले ही फेल’, सपा-कांग्रेस गठबंधन पर योगी का तंज सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का एक्शन, पासपोर्ट को लेकर 7 दिन में मांगा जवाब UP Election 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन में बढ़ी तकरार, उम्मीदवारों की सूची पर घमासान सौरव दास को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, विदेश जाने से रोकने के मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कानून पर पंजाब सरकार और अकाल तख्त के बीच बढ़ा विवाद आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को राहत, अब हाईकोर्ट में सुना जाएगा उनका पक्ष उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IPS और 18 PPS इधर से उधर
उत्तर प्रदेश

UP : बाबा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पकड़ा गया फर्जी दारोगा, केस दर्ज कर चल रही पूछताछ

up bureau

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बाबा श्री काशी विश्वनाथ धाम परिसर से शनिवार को सुरक्षाकर्मियों ने एक फर्जी दारोगा को गिरफ्तार किया। जालौन निवासी अभय सिंह फर्जी दरोगा बनकर श्रद्धालुओं को दर्शन कराने पहुंचा था

UP : बाबा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पकड़ा गया फर्जी दारोगा, केस दर्ज कर चल रही पूछताछ
शेयर करें

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बाबा श्री काशी विश्वनाथ धाम परिसर से शनिवार को सुरक्षाकर्मियों ने एक फर्जी दारोगा को गिरफ्तार किया। जालौन निवासी अभय सिंह फर्जी दरोगा बनकर श्रद्धालुओं को दर्शन कराने पहुंचा था, तभी शक होने पर उसे हिरासत में लेकर चौक थाने लाया गया। पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। सूचना पर वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में हड़कंप मचा गया। आनन – फानन में वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के काशी जोन के डीसीपी गौरव बंसवाल चौक थाने पहुंचे और आरोपी से पूछताछ में जुट गए।

कई मंदिरों में वर्दी पहन कर चुका है दर्शन का प्रयास : डीसीपी

बाबा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पकड़े गए फर्जी दारोगा को लेकर काशी जोन के डीसीपी ने बताया कि युवक का नाम अभय सिंह है, जो जालौन जनपद का रहने वाला है। प्राथमिक पूछताछ में युवक ने वर्दी पहने का जुनून होने और वर्दी पहनकर मंदिरों में दर्शन करने की बात पुलिस को बताया है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि वह मानसिक रूप से कुछ बीमार है और उसका ईलाज चल रहा है। बाबा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में आने से पहले वह अयोध्या में दर्शन के लिए वर्दी में गया था, लेकिन वहां भी दर्शन नही कर पाया था। डीसीपी गौरव बंसवाल ने बताया कि फिलहाल आरोपी पर विधिक कार्रवाई कर जेल भेजा जा रहा है और इसके गृह जनपद एस इसकी डिटेल जांच करवाया जा रहा है। यह व्यक्ति वाकई में मानसिक रूप से बीमार है या नही और इसका ईलाज कहां चल रहा है, इसके बारे में जानकारी की जा रही है।

शेयर करें