नगर निगम में 2017 में चुने गए महापौर और पार्षद के 5 साल कार्यकाल के पूरे होने पर आखिरी सदन और भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। 12:30 बजे सदन की शुरुआत महापौर प्रमिला पांडे और नगर आयुक्त शिवशरण रप्पा ने राष्ट्रगान गाकर की।
पढ़ें :- कभी यूपी में निवेश से कतराते थे उद्योगपति, आज 50 लाख करोड़ के प्रस्ताव : CM योगी
अंतिम सदन में पार्षदों ने जमकर मस्ती की इस दौरान कुछ पार्षदों ने गाने गाए तो कुछ नहीं हंसी के चुटकुले कर सभी को गुदगुदाया। महापौर प्रमिला पांडे ने बताया कि उनका कार्यकाल 23 जनवरी को खत्म होगा जबकि प्रदेश में मंगलवार 5 साल पार्षद और मेयर के कार्यकाल को लेकर समापन की घोषणा पर आज अंतिम सदन में विदाई दी गई है।
हालांकि महापौर के रूप में उन्होंने शहरवासियों के लिए बहुत से काम कराएं हैं। मगर कुछ काम ऐसे हैं जिनको लेकर उनके मन में मलाल है। महापौर प्रमिला पांडे ने बताया कि आर्य नगर में बनने वाली महिला मार्केट ना बनने का अफसोस है। अगर जनता उन्हें दोबारा मौका देगी तो वह अपने कार्यों को पूरा करआएंगी।