Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में दो मासूम बेटों का गला रेत कर पिता ने भी की खुदकुशी की कोशिश, एक बेटे की मौत

दिल्ली में दो मासूम बेटों का गला रेत कर पिता ने भी की खुदकुशी की कोशिश, एक बेटे की मौत

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के भारत नगर थाना इलाके की वजीरपुर जेजे कॉलोनी में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पिता ने अपने 2 और 5 साल के बच्चे की गला रेत कर हत्या की कोशिश की। इसके बाद खुद भी जान देने की कोशिश की। घटना सोमवार की शाम करीब 6:30 की है।

पढ़ें :- दिल्ली एनकाउंटर: रोहिणी क्राइम ब्रांच ने हिमांशु भाऊ गैंग के दो शूटर दबोचे, अवैध हथियार बरामद

घटना के कुछ देर बाद 2 साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि 5 साल का बच्चा और उसका पिता अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। घटना की सूचना मिलते ही भारत नगर थाना पुलिस और तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। भारत नगर थाना पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement