मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
क्षेत्रीय

महाराष्ट्र के नासिक में एक ही परिवार के तीन लोगों ने की आत्महत्या, पिता समेत दो बेटों ने दी जान, मचा हड़कंप

इंडिया वॉइस

महाराष्ट्र के नासिक से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने आत्महत्या कर ली है। कर्ज में डूबे पिता और दो बेटों ने अलग-अलग कमरों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार दोपहर 3 बजे की है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मामला सतपुर इलाके के राधाकृष्ण नगर का है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है. इलाके के लोग खबर सुनकर काफी हैरान हैं।

शेयर करें

Maharashtra news: महाराष्ट्र के नासिक से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने आत्महत्या कर ली है। कर्ज में डूबे पिता और दो बेटों ने अलग-अलग कमरों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार दोपहर 3 बजे की है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मामला सतपुर इलाके के राधाकृष्ण नगर का है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है. इलाके के लोग खबर सुनकर काफी हैरान हैं।

परिवार के तीन लोग पिता और दो पुत्र ने घर के तीन अलग-अलग कमरों में पंखे के हुक से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के नाम 55 वर्षीय दीपक शिरोडे, 25 वर्षीय बेटा प्रसाद शिरोडे और 23 वर्षीय राकेश शिरोडे है। दीपक शिरोडे का अशोक नगर के पास फल की दुकान थी। घटना के वक्त पत्नी और सबसे छोटा बेटा मंदिर गए थे। घर लौटने पर घटना का पता चला। पुलिस को शव के पास से सुसाइड नोट मिला है। शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेजा गया है।

पिता दीपक फल बेचने का काम करते थे

पुलिस के मुताबिक, मृतक परिवार आर्थिक तंगी से परेशान था। पुलिस का कहना है कि शिरोडे परिवार मूल रूप से देवला तालुका के उमराने का रहने वाला है। पिछले 10 साल से वह कारोबार के सिलसिले में नासिक आया था। उनका घर राधाकृष्ण नगर इलाके में है। पिता दीपक अशोक नगर के आखिरी बस स्टॉप पर सब्जी मंडी के पास फल बेचने का काम करते थे। वहीं, उनके बेटे प्रसाद और राकेश शिवाजी नगर इलाके में चौपहिया वाहनों पर फल बेचते थे।

घटना के समय परिवार के कुछ लोग बाहर गए थे

पुलिस ने बताया कि शिरोडे परिवार आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण कर्ज में डूबा हुआ था, इसलिए वे डिप्रेशन थे। 29 जनवरी की दोपहर 12 बजे दीपक शिरोडे परिवार के कुछ लोग किसी काम से बाहर गए थे। इस बीच, पिता और पुत्रों ने सुसाइड कर लिया।

शेयर करें