मणिपुर। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को सुबह सात बजे से देशभर में 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 102 सीटों पर मतदान जारी है।
पढ़ें :- अखिलेश यादव ने BJP सरकार पर साधा निशाना, कहा - 'डॉलर के मुकाबले गिरता रुपया...'
इसी बीच अराजकतत्वों ने मणिपुर में एक मतदान केंद्र पर फायरिंग कर दी, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। फायरिंग की घटना बिष्णुपुर जिले के थमनपोकपी केंद्र पर हुई। इस दौरान अराजकतत्वों ने EVM भी तोड़ दी।