1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीः सोनभद्र में पुलिस और पशु तस्करों के बीच चली गोली, दो घायल

यूपीः सोनभद्र में पुलिस और पशु तस्करों के बीच चली गोली, दो घायल

यूपी के सोनभद्र जिले में चोपन और हाथीनाला पुलिस की स्पेशल टीम को बड़ी सफलता मिली है। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ  अंतरराज्यीय पशु तस्करों की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ चोपन थाना क्षेत्र के चोरपनिया जंगल में हुई।

By Rakesh 

Updated Date

सोनभद्र। यूपी के सोनभद्र जिले में चोपन और हाथीनाला पुलिस की स्पेशल टीम को बड़ी सफलता मिली है। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ  अंतरराज्यीय पशु तस्करों की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ चोपन थाना क्षेत्र के चोरपनिया जंगल में हुई। जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी और एक बदमाश को दबोच लिया गया है।

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिल रही स्पेशल ट्रेनिंग, अब सड़क हादसों में बचेंगी जानें

बदमाशों के कब्जे से दो तमंचा, तीन मोबाइल फोन, 5 हजार रुपए और एक बोलेरो गाड़ी बरामद हुई है। यह सभी पशु तस्कर सीमा से सटे झारखंड राज्य के निवासी हैं। एडिशनल एसपी कालू सिंह ने बताया कि इन सभी आरोपियों पर हत्या और रेप जैसे संगीन मामले दर्ज हैं। सभी आरोपी पशु तस्करी का काम करते हैं।

बीते दिनों पहले तेलगुड़वा के पास से 20 पशु बरामद हुए थे। जिसमें अन्य तस्कर गिरफ्तार किए गए और यह सभी तस्कर भागने में सफल थे। जिनकी तलाश पुलिस काफी दिनों से कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर शनिवार रात पुलिस टीम इनको गिरफ्तार करने के लिए गई थी।

तभी तस्करों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जिसमें पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की और दो तस्करों के पैर में गोली लगी। सभी पर 25 हजार का इनाम था। घायल पशु तस्करों की पहचान झारखंड के गढ़वा निवासी यूनुस अंसारी, शरीफ अंसारी के रूप में हुई। दोनों को चोपन सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मौके से उसके चालक मिथुन कुमार को भी गिरफ्तार किया गया।

पढ़ें :- बरेली पुलिस ने बड़े सट्टेबाजी गिरोह का किया भंडाफोड़, सट्टा गैंग के सरगना सहित 22 लोगों गिरफ्तार
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com