1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. रहस्यमय बीमारी से पांच बच्चों की मौत, सैफई की टीम ने घर-घर जाकर की जांच

रहस्यमय बीमारी से पांच बच्चों की मौत, सैफई की टीम ने घर-घर जाकर की जांच

UP News : इटावा -चकरनगर तहसील क्षेत्र के गांव पुरा मल्लाहन में बीमारी से पांच बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई।✍️Vandana yadav

By HO BUREAU 

Updated Date

UP News : इटावा -चकरनगर तहसील क्षेत्र के गांव पुरा मल्लाहन में बीमारी से पांच बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई (मिनी पीजीआई) से चिकित्सकों की टीम गांव पहुंची और घर-घर जाकर बीमार लोगों की जांच की। टीम ने करीब 30 मरीजों का परीक्षण कर उनके खून के नमूने लिए और जांच के लिए भेजे हैं। चिकित्सकों ने फिलहाल किसी एक बीमारी की पुष्टि नहीं की है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।

पढ़ें :- चित्रकूट के रामघाट को पहले से भी भव्य और दिव्य बनाने की तैयारी, अधिकारियों ने लिया जायजा

चिकित्सकों की टीम ने गांव में मोहन पुत्र कुंअर सिंह, गोपाल व संदीप कुमार पुत्रगण मान सिंह, राजकुमारी पत्नी मान सिंह, रोशनी पुत्र सुगर सिंह, प्रतीक्षा पुत्री प्रेम नारायण, अनुपम पुत्र गणेश शंकर, प्रियंका व मोहित पुत्रगण छुन्नू लाल, अंशिका पुत्री शिवराज, पलक व कार्तिक पुत्रगण रवि, प्रतीक्षा व श्रद्धा पुत्री विशंभर, शांती देवी पत्नी अवधेश, वीरू पुत्र भारत सिंह, सृष्टि पुत्री मान सिंह और डुला देवी समेत करीब 30 मरीजों की जांच की।

जुकाम से शुरू होकर बुखार और फिर खांसी-पेट दर्द

ग्रामीणों ने चिकित्सकों को बताया कि बीमारी की शुरुआत जुकाम से होती है। इसके बाद तेज बुखार आता है और खांसी के साथ पेट दर्द की शिकायत होने लगती है। कुछ मरीजों में उल्टी और मल में खून आने जैसे गंभीर लक्षण भी बताए गए। ग्रामीणों का कहना है कि बीमारी गंभीर होने के बाद गांव में अब तक पांच बच्चों की मौत हो चुकी है।

खून की जांच रिपोर्ट के बाद ही साफ होगी तस्वीर

सैफई से पहुंचे चिकित्सक डॉ. धीरज ने बताया कि गांव में मरीजों में अलग-अलग तरह के लक्षण पाए जा रहे हैं। सभी संदिग्ध मरीजों के खून के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी के कारणों के बारे में स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा। उन्होंने बताया कि जांच में डेंगू की पुष्टि होती है तो उसे रिपोर्ट के आधार पर ही सही माना जाएगा।

चिकित्सकों ने ग्रामीणों को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने, पर्याप्त सावधानी बरतने तथा किसी भी मरीज की हालत बिगड़ने पर तत्काल अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकीय सहायता लेने की सलाह दी। पांच बच्चों की मौत के बाद गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीण अब जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

पढ़ें :- योगी सरकार की पहल, मुफ्त ट्रेनिंग से आत्मनिर्भर बनेंगे SC/ST वर्ग के युवा

✍️Vandana yadav

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

पढ़ें :- ACJM के बंद आवास में चोरी, लाइसेंसी पिस्टल, सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पर किया हाथ साफ
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com