1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ओडिशाः पुलिया ढहने से पांच की जान गई, मृतकों में चार बच्चे भी शामिल

ओडिशाः पुलिया ढहने से पांच की जान गई, मृतकों में चार बच्चे भी शामिल

ओडिशा के रायगड़ा जिले में सोमवार को भीषण हादसे में पांच की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

By Rajni 

Updated Date

रायगड़ा ओडिशा के रायगड़ा जिले में सोमवार को भीषण हादसे में पांच की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। हादसा तब हुआ जब एक निर्माणाधीन पुलिया गिर गई। मृतकों में चार बच्चे शामिल हैं। हादसा कल्याणसिंहपुर ब्लॉक के उपरसाजा गांव में हुआ।

पढ़ें :- मिग-21: भारतीय आसमान का शेर, जिसने दुश्मनों को कांपने पर मजबूर किया, अब इतिहास का हिस्सा

जब यह हादसा हुआ, उस वक्त ये लोग पुलिया के पास बारिश के पानी में नहा रहे थे। भारी बारिश के कारण पुलिया ढह गई। दमकल और पुलिस के जवानों ने मलबा हटाकर मृतकों को निकाला।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com