त्रिपुरा में गोमती जिले के उदयपुर में त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राज्यसभा सांसद बिप्लब कुमार देब के पैतृक घर के बाहर मंगलवार देर रात अज्ञात लोगों ने पुजारियों पर हमला किया। उनके घर तोड़फोड़ और आगजनी की गई।
पढ़ें :- विश्व में बढ़ते युद्ध: कब थमेगा ये संघर्ष?
यह घटना उस समय हुई, जब पुजारियों का एक समूह देब के उदयपुर के जामजुरी इलाके के राजनगर स्थित आवास पर पहुंचा। पुजारी बुधवार को देब के पिता के वार्षिक श्राद्ध समारोह में यज्ञ कराने के लिए आए थे।
खबरों के मुताबिक, हमलावरों ने पुजारियों पर हमला किया और उनके वाहनों में तोड़फोड़ की। आसपास के लोगों और स्थानीय लोगों ने पुजारियों को बचाया, जिसके बाद हमलावर भाग गए जितेंद्र कौशिक, जिनका वाहन हमले में क्षतिग्रस्त हो गया, ने बताया, “मैं मां त्रिपुर सुंदरी मंदिर के दर्शन करने आया था। यहां मैं अपने गुरुदेव जी के निर्देश पर बुधवार को होने वाले यज्ञ की तैयारियों को देखने आया था।अचानक एक भीड़ आई और उन्होंने मुझ पर हमला कर दिया और मेरे वाहन में तोड़फोड़ की।
घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। इस बीच, प्रदर्शनकारियों ने हमलावरों की दुकानों में तोड़फोड़ की, जिसके बाद भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। स्थिति को संभालने के लिए उप मंडल पुलिस अधिकारी निरुपम देबबर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देबांजना रॉय मौके पर पहुंचे।
बता दें, बिप्लब कुमार देब इस समय राज्यसभा के सदस्य हैं। उनकी जगह माणिक साहा को 15 मई 2022 को त्रिपुरा का मुख्मयंत्री नियुक्त किया गया है। देब अप्रैल 2028 तक राज्यसभा के सदस्य बने रहेंगे।
पढ़ें :- बंगाल में बदलाव या भ्रम? पहले चरण के ट्रेंड से ममता बनर्जी पर बड़ा खतरा!